पांच फरवरी को डुमरियांगंज में जुटेंगी मीडिया व साहित्यिक जगत की तमाम हस्तियां

February 2, 2018 12:50 PM0 commentsViews: 585
Share news

अनीस खान

डुमरियागंज, सिद्धार्थनगर। पांच फरवरीका दिन सिद्धार्थनगर जिले की डुमरियागंज तहसील मुख्यालय के लिए खास होगा। इस दिन डुमरियागंज टाउन में देश के मशहूर साहित्यकार और पत्रकार जुटेंगे। इसके साथ ही डुमरियागंज की माटी से जुड़ी हस्तियां भी मौजुद रहेंगी। उस दिन कस्बे का माथा गर्व से ऊंचा रहेगा।

कर्यक्रम के संयोजक जी.ण्च.कादिर ने बताया कि इस समारोह के मुख्य आकर्षण् प्रसिद्ध  रवीश कमार हो सकते हैं। उनके आगमन का प्रोग्राम बन रहा है। रवीश कुमार के अलावा एनडीवी के पत्रकार मुन्ने भारती, मशहूर पत्रकार यशवंत सिंह, मो. अनस , डाक्टर काजी उबैदर्रहमान हाशमी ,जामिया मिल्लिया दिल्ली , डा० सत्यवीर सिंह , सीनियर जर्नलिस्ट एवं लेखक लखनऊ , विख्यात अन्तर्राष्ट्रीय साहित्य कार अष्ट भुजा शुक्ला बस्ती , अफरोज मलिक अध्यक्ष जय हो फाउंडेशन मुम्बई, समाजवादी विचारक मणेन्द्र मिश्र मशाल  सहित  देश के कई पत्रकार और बुद्धिजीवी भाग ले रहे हैं।

आयोजक कादिर के मुताबिक  समारोह में पत्रकार नजीर मलिक की इतिहास विषय पर लिखी किताब “मलिकजादा”  व प्रतिभा अग्रहरि की पुस्तक “परमानेंटली ब्लाक” का विमाचन भी होगा। उन्होंने बताया कि जिले में साहित्य के नाम पर पे तरह का पहला कार्यक्रम हो रहा है। उन्होंने लोगों ने कार्यक्रम में भाग लेकर बुद्धिजीवियों को विचारों को सुनने की अपील की है।

 

 

 

Leave a Reply