प्रधान संघ के बर्डपुर ब्लाक अध्यक्ष बनाए गए ई. प्रदीप कुमार चौधरी

July 19, 2021 7:45 PM0 commentsViews: 299
Share news

अजीत सिंह

सिद्धार्थनगर। अखिल भारतीय प्रधान संगठन बर्डपुर इकाई की एक बैठक हुई जिसमें जिलाध्यक्ष चंद्रमणि यादव ने विकास क्षेत्र के नव निर्वाचित प्रधानों को सम्बोधित करते हुए कहा मजबूत संगठन से ही हक की लड़ाई लड़ी जाएगी। बैठक में बर्डपुर नंबर छह से निर्वाचित प्रधान ई. प्रदीप कुमार चौधरी को बर्डपुर ब्लाक अध्यक्ष मनोनीत किया गया।

जिलाध्यक्ष चंद्रमणि यादव ने कहा प्रधानों के साथ धोखा हो रहा है। मानदेय 25 हजार किया जाय। अनावश्यक कार्यो के लिए दबाव न बनाया जाय। अन्य जनप्रतिनिधियों की भांति पेंशन की व्यवस्था की जाय। पिछले कार्यकाल में प्रदीप चौधरी ब्लाक उपाध्यक्ष रह चुके है। इनके पूर्व कार्यकाल के अनुभव के आधार पर ब्लाक संगठन का अध्यक्ष पद का दायित्व दिया गया।

मनोनीत ब्लाक अध्यक्ष ने कहा अपने सभी दायित्वों का ईमानदारी पूर्वक निर्वाहन करूंगा। संगठन को मजबूती प्रदान करते हुए प्रधानों के हक के लिए लड़ाई लड़ते रहेंगे। बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष आशुतोष मिश्र, सपा के जिला प्रवक्ता विजय यादव, जिला उपाध्यक्ष राजेश पासवान, प्रभात चौधरी, जहा आरा, शांति चौधरी, मीना, पंकज, कैलाशी देवी, लाल जी, उर्मिला देवी, रमेश चंद, शशिकला, माधुरी, श्रीपति, मोहम्मद सईद, पंकज चौधरी, दीपेंद्र चौधरी, नरसिंह चौधरी, संतोष कुमार, राजकुमार चौधरी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply