शिक्षा के मंदिर में गुरुजी महिला शिक्षक के साथ मनाते है रंगरलियां, विभाग मौन

May 28, 2025 6:57 PM0 commentsViews: 814
Share news

प्राथमिक विद्यालय लुचुई आजमगढ़ के नौनिहाल और उनका भविष्य खतरे में।

 

अजीत सिंह 

सिद्धार्थनगर। आजमगढ़ जिले के विकास खण्ड अजमतगढ़ के प्राथमिक विद्यालय लुचुई के शिक्षक नूर आलम और एक शिक्षिका द्वारा रंगरलियां मनाने का मामला प्रकाश में आया है इसका विडिओ सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इस घटना से क्षेत्र में तरह तरह की चर्चाएं हो रही है और उक्त शिक्षक व शिक्षिका पर विभाग द्वारा कोई कर्रवाई न होने से भी चर्चाओं का बाजार गर्म है। फिलहाल इस विद्यालय में ननिहाल और उनका भविष्य खतरे में है।

प्राथमिक विद्यालय एक ऐसा पवित्र मंदिर है जहां शिक्षकों द्वारा नौनिहालों को जीवन के उद्देश्य से लेकर देश के उत्थान तक की विद्या दी जाती है। बच्चों के भविष्य की नींव प्राथमिक विद्यालय में ही रखी जाती है लेकिन उक्त शिक्षक ने प्राथमिक शिक्षा के मंदिर में कलंकित काम कर शिक्षा जगत में अपनी घृणित मानसिकता का परिचय दिया है, इससे शिक्षा जगत के अन्य शिक्षकों काफी रोष व्याप्त है।

उक्त शिक्षक द्वारा घृणित कर्म किए 10 दिन बीत चुके है लेकिन विभाग द्वारा अभी तक कोई कर्रवाई नहीं की गई है इससे दोनों आरोपित शिक्षक का मन उत्साहित है और क्षेत्रीय अभिभावक और बच्चे भविष्य को लेकर चिंतित है। आखिर बेसिक शिक्षा विभाग के जिम्मेदार अधिकारी इन कुकृत्य कारियों को किसके दबाव में बचा रहे है।

इस सबंध में खण्ड शिक्षा अधिकारी कुलदीप सिंह से स्वतंत्र चेतना के संवादादाता से बात हुई तो उन्होंने वायरल विडिओ की जानकारी कबूली तो मगर इसे लेकर कोई कर्रवाई नहीं होना बड़ा सवाल बनकर रह गया है। इस सबंध में आजमगढ़ के बीएसए राजीव पाठक ने कहा कि शिक्षा के मंदिर में अगर यह घिनौना कार्य हुआ है तो दोषी को निश्चित सजा दी जाएगी। इस सम्बंध में खण्ड शिक्षा अधिकारी से सवाल जवाब तथा वायरल वीडिओ की भी जांच कराई जाएगी।

Leave a Reply