प्रतिज्ञा यात्रा को मिल रहा अपार जनसमर्थन, यूपी में बनेगी बहुमत की सरकार- कनिष्क पाण्डेय

October 30, 2021 7:56 AM0 commentsViews: 133
Share news

अजीत सिंह

सिद्धार्थनगर। कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने पर किसानों का पूरा कर्ज माफ करने और 20 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने की
प्रतिज्ञा यात्रा को लेकर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी 31 अक्टूबर को गोरखपुर आ रही हैं। यात्रा को अपार जन समर्थन मिल रहा है। आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस उत्तर प्रदेश में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी।

उक्त बातें यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कनिष्क पाण्डेय ने कही। वह शुक्रवार को मुख्यालय स्थित कांग्रेस पार्टी कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के विकास के साथ बेरोजगारों, नौजवानों, किसानों एवं महिलाओं समेत समाज के सभी वर्गों के उत्थान के लिये पार्टी प्रतिबद्ध है और प्रतिज्ञा यात्राओं में मिल रहे जनसमर्थन से स्पष्ट है कि पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।

प्रदेश सचिव यूथ कांग्रेस प्रदीप ठकुराई ने कहा कि यात्रा का मुख्य उद्देश्य अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव और उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी द्वारा घोषित सातों प्रतिज्ञाओं को जन-जन तक पहुंचाना है। कार्यकर्ता जनता के मध्य कांग्रेस की नीतियों व घोषणाओं के साथ वचन हम निभाएंगे के वादे के साथ जमीनी स्तर पर सक्रिय हो चुके हैं।
योगी सरकार की नीतियों से जनता परेशान है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की विजय सेना उत्तर प्रदेश के पुराने गौरव व वैभव को पुनर्स्थापित करने के लिये प्रतिबद्ध है और यात्रा के प्रथम दिन में ही योगी सरकार की नीतियों से परेशान हो चुकी जनता में यात्रा को लेकर उत्साह देखने को मिला है।

जिलाध्यक्ष यूथ कांग्रेस डॉ. अरविंद शुक्ल ने कहा कि प्रियंका गांधी बेरोजगारी, हत्या, अपराध, दुष्कर्म व सत्ता प्रायोजित अपराधों के विरुद्ध जिस तरह न्याय के लिये संघर्ष पथ पर हैं उससे जनता का भरोसा कांग्रेस के साथ देखने को मिलने लगा है। उन्होंने लखीमपुर किसानों की हत्या के साथ लखीमपुर में ही धान की उपज को मंडी में आग के हवाले करने की घटना का उल्लेख करते हुए राज्य की किसान विरोधी नीति पर हमला किया। कांग्रेस ने हमेशा वादा निभाया सदैव अपने दिए गए वचनों को निभाया है।

उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से यात्रा को जनता का स्नेह व आशीर्वाद मिल रहा है उसे देख कर ये कह सकते हैं कि इस बार चुनाव का परिणाम ऐतिहासिक होगा और कांग्रेस पार्टी पूरे बहुमत से सरकार बनाएगी। पार्टी की सरकार बनने पर किसानों का पूरा कर्ज माफ करने और 20 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने की प्रतिज्ञा दोहराई। चुनाव के दौरान टिकटों में महिलाओं को 40 प्रतिशत हिस्सेदारी देगी और लड़कियों को स्मार्ट फोन और स्कूटी देगी। उन्होंने कहा था कि कांग्रेस की सरकार बनने पर किसानों का पूरा कर्जा माफ होगा, 2500 रुपये में गेहूं-धान (प्रति क्विंटल) की खरीद होगी और गन्ना किसान अपनी फसल के लिए 400 रुपये प्रति क्विंटल की दर से कीमत पाएगा। बिजली बिल सबका हाफ, कोरोना काल का बकाया साफ होगा यानी हर व्यक्ति की बिजली का बिल आधा और कोरोना काल का बकाया माफ होगा।

उक्त कार्यक्रम का आयोजन युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष डॉ. अरविंद शुक्ला एवं संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप ठकुराइ ने किया। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक मल्ल, प्रदेश संगठन सह प्रभारी वर्चस्व पाण्डेय, प्रदेश महासचिव सुमित पांडे, प्रदेश सचिव दिव्यांशु पांडे, अभिजीत तिवारी, युवा कांग्रेस जिला कार्यकारी सदस्य ऋषभ श्रीवास्तव, पप्पू कहा, विक्की रिजवी, विशाल शुक्ला, राजेश चौधरी, राजेश श्रीवास्तव, मनोज आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply