कांग्रेस का साझा रसोई कार्यक्रम जोरों पर, डॉ. चंद्रेश बोले- कोई भी प्रवासी भूखा न रहेगा

May 12, 2020 10:50 AM0 commentsViews: 554
Share news

 

अजीत सिंह

सिद्धार्थनगर। देश के कोने कोने से आने घर लौट रहे प्रवासी मजदूर और कामगार जनपद वापस लौट रहे हैं। जिला मुख्यालय के निकट सनई चौराहे के किसान इंटर कालेज में जांच के बाद अपने घरों को रवाना हो रहे हैं, किंतु इस दौरान हज़ारों किलोमीटर की दुष्कर यात्रा और भूख प्यास से वो बहुत ही कष्ट में हैं।इस बात को ध्यान में रखते हुए सनई चौराहे के निकट ही आने वाले प्रवासियों के कांग्रेस पार्टी के पूर्व लोकसभा प्रत्यासी डॉण. चंद्रेश ने 24 घंटे की रसोई की व्यवस्था की है।

जिसके द्वारा पिछले कुछ घंटों में  लगभग 2000 से अधिक  लोगों को भोजन उपलभ्ध करवाया जा चुका है और यह सेवा कार्य लगातार जारी है। डॉ. चंद्रेश ने कहा कि प्रवासी मजदूर हमारे भाई बंधु ही हैं अगर आज वह मजबूर हैं तो हमें उनका साथ देना ही होगा। राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी जी का सांझी रसोई कार्यक्रम भी पूरे प्रदेश में जरूरतमंदों की भोजन उपलभ्ध करवा रहा है।

जनपद के इस अभियान में चाय के उपरांत भोजन की उपलब्धता करवाई जा रही है।डॉ0 चंद्रेश ने आगे कहा कि चार चार दिनों से भूखे व्यक्ति को अगर आप भोजन करवाते हैं तो उससे बड़ा पुण्य कुछ भी नहीं है। कॉंग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता और नेता संकट इस गाड़ी मे प्रत्येक भारतीय के साथ हैं।अभियान के पहले दिन डॉ. चंद्रेश, कैलाश पंछी, अनिल सिंह अन्नू, पंकज पांडेय, आशुतोष मिश्र, रितेश त्रिपाठी आदि लोगों से योगदान दिया।

 

 

Leave a Reply