प्रेम त्रिपाठी पीएम कल्याणकरी योजना प्रचार प्रसार अभियान के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत

December 25, 2020 10:05 am1 commentViews: 177
Share news

अजीत सिंह

सिद्धार्थनगर। भाजपा के युवा नेता प्रेम त्रिपाठी को प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना प्रचार प्रसार अभियान उत्तर प्रदेश का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। अभियान के संगठन मंत्री अशोक कुमार पांडे ने मनोनयन पत्र जारी  करते हुए कहा है कि हम आशा करते हैं कि इस अभियान की नीतियों व उद्देश्यों का पालन करते हुए अभियान का विस्तार करेंगे एवं अभियान के कार्यों को सिद्ध करने में अपना पूर्ण योगदान देंगे।

 प्रेम त्रिपाठी को प्रधानमंत्री जन कल्याण योजना प्रचार प्रसार अभियान उत्तर प्रदेश का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर श्रीपद नायक आयुष मंत्री भारत सरकार, प्रहलाद मोदी राष्ट्रीय अध्यक्ष, जयघोष महाराज राष्ट्रीय संगठक, हेमा मालिनी लोक सभा सांसद व ब्रांड एंबेसडर अभियान, हंसराज लोकसभा सांसद,  जयाप्रदा राष्ट्रीय अध्यक्ष अभियान महिला मोर्चा, ने बधाई दिया है।

इनके मनोनयन पर जिले के भाजपा नेताओं में हर्षोल्लास रहा। भाजपा जिला अध्यक्ष गोविंद माधव, संगठनमंत्री फतेबहादुर सिंह, जिला महामंत्री विपिन सिंह व कन्हैया पासवान, जिला पंचायत सदस्य उमेश प्रताप सिंह, आलोक पांडेय, सुनील सिंह, सोनू जायसवाल, अजय पांडे, हरिशंकर सिंह, आशीष त्रिपाठी, विजय पांडे आदि ने बधाई दिया है।

Leave a Reply