भवानीगंजः फरार प्रेमी जोड़े को पकड कर पलिस ने थाना परिसर में कराई गयी शादी

November 18, 2022 1:45 PM0 commentsViews: 382
Share news

नजीर मलिक

सिद्धार्थनगर। घर से भागे हुए एक प्रेमी जोड़े की शादी अनोखे ढंग से थाना परिसर में कराने का मामला प्रकाश मे आया हुआ है। घटना भवानीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम हिसामृद्दीनपुर से सम्बंधित है।शादी के मौके पर वर और बधू पक्ष के साथ क्षेत्र के अनेक गणमान्य उपसथित थे। इस शादी की पूरे डुमरियागंज तहसील में चर्चा  है।

बताया जाता है कि थाना भवानीगंज के ग्राम हिसामृद्दीनपुर की 19 वर्रीय रेनू और पड़ेस के गांव भिटौरा के 21 वर्षीय गोलू अपस में कई वर्षों से प्यार करते थे। उनका सम्बंध वर्षों से था दोनों ने एक साथ जीने मरने की कसम खा रखी थी। इस बीच दोनों ने अपने परिजनों से शादी के लिए कहा परन्तु दोनों के परिजनों ने इस रिश्ते इंकार कर दिया। बताया जाता हैकि इस इंकार का कारण दोनों की जाति अलग होना था। हालिकि दोनों ही ओबीसी वर्ग से थे।

खबर है कि घर वालों के इंकार के बाद रेनू और गोलू घर से पलायन कर गये और पास के खोड़ारे थाना क्षेत्र में चल गये। खोडारे जिला गोंडा में पड़ता है। वहां दो दिन रह कर अचानक एक दिन रेनू को अकेली छोड़ कर गोलू फरार हो गया। इसके बाद मामला पुलिस में चला गया। आखिर गोलू पलिस की गिरफ्त में आ गया। गोलू को पकडने के बाद दोनों पक्ष के लागो की पुलिस की मध्यस्थता में वार्ता चलने लगी। बताते हैं कि पहले लड़के वालों ने लड़की पक्ष को दबाने का प्रयास किया मगर पुलिस द्धारा रुख सख्त किये जाते ही वे वार्ता पर राजी ही नहीं हुए वरन दोनों की शादी के लिए भी मान गये।

बताया जाता है कि गुरुवार को रेनू व गोलू के परिजन भवानींगंज थाने पर पहुंचे वहां मौजूद सैकड़ों लोगों के समक्ष पंडित ने दोनों के फोरे कराये और जयमाल डाल कर कर विवाह  सम्पन्न कराया इस मौके पर ग्राम हिसामृद्दीनपुर के प्रधान सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे। इस प्रकरण में गोलू केपिता राम अवध ने बताया कि उन्होने स्वेच्छा से रेनू का अपनी बहू स्वीकार किया है।  उन्होंने इस जटिल मसले को हल करने में भवानीगंज पुंलिस और ग्राम प्रधान हिसमृद्दीनपुर को भी धन्याद दिया

 

 

 

Leave a Reply