भारतीय उद्योग किसान व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष अजय त्रिपाठी ने दिया सपा को समर्थन

February 28, 2022 3:54 PM0 commentsViews: 223
Share news

अजीत सिंह

सिद्धार्थनगर। भारतीय उद्योग किसान व्यापार मंडल (पंजी.) के प्रदेश अध्यक्ष व प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रदेश महासचिव अजय त्रिपाठी उर्फ मुन्ना ने कहा है कि खाद, बीज, डीजल, पेट्रोल और जीएसटी के नाम पर भाजपा सरकार द्वारा उत्पीड़न किया जा रहा है। प्रदेश में गुंडाराज चल रहा है जिसे अब देश व प्रदेश का उद्दमी और किसान वर्दास्त नहीं करेगा। हम समाजवादी पार्टी का समर्थन कर प्रदेश में अखिलेश की सरकार बनाएंगे।
अजय त्रिपाठी उर्फ मुन्ना आज शहर के एक होटल में प्रेस प्रतिनिधियों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंनेे कहा कि हमारे संगठन का उद्देश्य है कि किसान व उद्दमी दोनोें एक मंच पर मिलकर संघर्ष करे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में आज भ्रस्टाचार चरम पर है। सपा की सरकार बनी तो हमारे जिले सहित समूचे प्रदेश का चौमुखी विकास होगा।
श्री त्रिपाठी ने कहा कि सपा सरकार बनने पर जिले के बेरोजगारों के लिए उद्द्योग व्यापार डेवलप किया जाएगा। सड़क, नाली, बिजली, पानी, खाद, बीज सुदृढ़ किया जाएगा। कलनमक चावल पर सब्सिडी लागु कर इसके निर्यात की स्थाई व्यवस्था की जाएगी।
प्रेसवर्ता के दौरान श्री त्रिपाठी के साथ भारतीय उद्द्योग किसान व्यापार मंडल के बस्ती मंडल प्रभारी बृजेश तिवारी, व्यापारी नेता महातम प्रसाद गुप्ता, जिला प्रभारी मेराज, प्रमुख महासचिव रिंकू तिवारी, पंकज पाण्डेय “निराला”, कमलेश कुमार गुप्ता व अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply