यूपी की महिलाएं बना कर दिखायेंगी प्रियंका गांधी की सरकार- जिला कांग्रेस

December 21, 2021 1:42 PM0 commentsViews: 250
Share news

अजीत सिंह

मिठवल बाजार, सिद्धार्थनगर।  कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी के आवाह्न पर आज़ कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष काजी सुहेल अहमद, पूर्व जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद तिवारी, जिला महासचिव हमीदुल्लाह चौधरी के नेतृत्व में डुमरियागंज विधानसभा क्षेत्र के मिठवल बाजार से ” शक्ति यात्रा ” निकाली जो मिठवल बाजार से शुरू होकर टेढिया बाजार पहुंच कर जन सभा में बदल गई। शक्ति यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल थीं।

इस अवसर पर जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष काजी सुहेल अहमद ने कहा कि देश की आधी आबादी महिलाओं की है और उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा उत्पीड़न और उपेक्षा महिलाओं की हो रही है लेकिन अब प्रियंका गांधी जी ने महिलाओं के लिए अलग से घोषणा पत्र जारी किया है जिसके बदौलत महिलाएं सशक्त और राजनीतिक रुप से मजबूत होंगी और यही महिलाएं आने वाले 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनायेंगी।

ठाकुर प्रसाद तिवारी, हमीदुल्लाह चौधरी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष किरन शुक्ला, वरिष्ठ नेता अमिताभ सिंह, जिला सचिव वंशनाथ धर द्विवेदी ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की जनता जाति और धर्म की राजनीति करने वाली पार्टियों का सफाया करने का मन बना चुकी है । और देश की आधी आबादी हमारी महिलाएं प्रियंका गांधी जी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी की मजबूत सरकार बना कर दिखायेंगी।

शक्ति यात्रा में डुमरियागंज ब्लाक अध्यक्ष मुकेश चौबे, मिठवल ब्लाक अध्यक्ष राकेश गौड़, ज्योति पाण्डेय, नीरु देवी, रियाज मनिहार, आसिफ रिज़्वी, ज्योति गौड़, नैन्सी देवी, सूर्यमति गौतम, सुमित्रा, कल्पना गौतम, सरिता गौड़, सुनीता, नीलम, प्रमिला, मीनावती, निर्मला, सिरपत गौड़, गंगा राम गौड़, अखलाक अहमद सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं।

 

 

 

Leave a Reply