जिला पंचायत चुनाव में सपा नेता त्रिभुवन यादव को घेरने की कोशिश में जुटा सपाइयों का एक ग्रुप

April 7, 2021 2:33 PM0 commentsViews: 609
Share news

नजीर मलिक

सिद्धार्थनगर। जिला पंचायत चुनाव में डुमरियागंज क्षे़त्र के सपा नेता त्रिभुवन यादव को घेरने में खुद सपाई ही जुटे हुए हैं। हालांकि त्रिभवन यादव के गृह सीट से उनको पार्टी समर्थित प्रत्याशी न बनने देने की बहुत कोशिश हुई, लेकिन चुनाव जंग के पहले की इस मुठभेड़ में त्रिभवन विरोधी गुट बुरी तरह हारा है। परन्तु वह गुट अपनी कोशिशों से आगे भी बाज नहीं आयेगा, इसके संकेत अभी से मिलने लगे हैं।

पार्टी बैठक में हुआ जम कर विवाद

बताया जाता है कि चार दिन पूर्व सपा के जिला कार्यालय पर हुई पार्टी की बैठक में उस समय विवाद की स्थिति पैदा हो गई। बताते है कि सपा नेता त्रिभुवन यादव ने क्षेत्र संख्या १६ से अपनी पुत्रवधू  प्रियंका यादव को चुनाव लड़ाने की घोषणा की। इस पर डुमरियागंज के ही एक नेता ने इसका विरोध किया। कहते हैं कि इस पर वाद प्रतिवाद बढ़ा तो मामला गाली गलौज तक पहुंच गया। फिर हाथपाई की नौबत आ गई, परन्तु कुछ लोगों ने स्थिति को संभाल लिया।  बताते हैं कि इस विवाद में सपा के एक पुराने नेता अजय यादव ने भी त्रिभुवन यादव के समर्थन में दूसरे पक्ष को खूब खरी खोटी सुनाई। मीटिंग के बाद अनेक लोगों ने त्रिभुवन यादव की बहू प्रियंका यादव के चुनाव लड़ने की बात को उचित बताया।

क्या कहते हैं त्रिभुवन यादव

दरअसल त्रिभुव यादव डुमरियागंज में राप्ती नदी के उत्तर के क्षेत्र में सपा के प्रतिनिधि नेता के तौर पर जाने जाते हैं। उनकी साख भी अच्छी है। वे अपने गृह क्षेत्र से अपनी बहू को चुनाव की तैयारी करा रहे हैं। उनके जीतने कि पूरी संभावना है। इसके बावजूद पार्टी के लोग उनका विरोध क्यों कर रहे? इस सवाल के जवाब में त्रिभुवन बताते है कि यदि मै स्वयं लड़ता तो विरोध नहीं होता। मगर दिक्कत यह है कि मेरी बहू चुनाव लड रही है। ऐसे में कुछ लोगों को लगता है कि मेरी बहू जिल पंचायत पद की पार्टी प्रत्याशी की दावेदार न हो जाए। यह बात पार्टी के कुछ लोग पचा नहीं पा रहे हैं।  

हम प्रियंका को जिता कर लाएंगे

इस बारे में पता चला है कि बुधवार को पार्टी जिला अध्यक्ष लालजी यादव त्रिभुवन यादव के क्षेत्र में त्रिभुवन यादव की बहू प्रियंका के पक्ष में जनसम्पर्क के लिए जा रहे हैं। हालांकि जिलाध्यक्ष से सम्पर्क न हो पाने के कारण इसकी अधिकृत जानकारी नहीं मिल सकी है। परन्तु डुमरियागंज के वरिष्ठ सपा नेता अजय यादव का कहना है कि प्रियंका चुनाव में अभी से मेहनत कर रही हैं। वे जीतेंगी भी। उनका परिवार पार्टी का वफादार रहा है। उस घर की बहू पहली बार किसी चुनाव में उतरी है। इसलिए पहले चुनाव में पार्टी उनके साथ दम खम से खड़ी होगी और हम सब उन्हें जिता कर भी लाएंगे।

  

   

Leave a Reply