गोदी मडिया के सिरमौर पत्रकार अर्नब गोस्वामी गिरफ्तार, घसीटते हुए ले गई मुम्बई पुलिस

November 4, 2020 11:31 AM0 commentsViews: 344
Share news

जावेद खान

मुम्बई। गोदी मडिया के सिरमौर पत्रकार और रिपब्लिक टीवी के चीफ एडिटर अर्नब गोस्वामी को आत्महत्या के एक पुराने केस में मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस अर्नब गोस्वामी के घर में घुसकर गिरफ्तार किया और उन्हें घसीटते हुए बाहर निकाल कर अपने साथ ले गई।घटना आज सुबह लगभग दस बजे की है।

अर्नब गोस्वामी को महाराष्ट्र सीआईडी ने 2018 में इंटीरियर डिजाइनर अन्वय नाइक और उनकी मां कुमुद नाइक की आत्महत्या की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है। अर्णब को अलीबाग ले जाया गया है। लगता हैकि अब अर्नब की मश्किलें शुरू हो गई हैं। अर्नब नेजिस प्रकार असभ्य और अमर्यदित भाषा में लोगों से यहां तक की मुख्यमंत्री महाराष्ट्र से भी सवाल पूछे उसकी बहुत आलोचना हो रही थी।

अर्नब की गिरफ्तारी के समय का फोटो

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अर्नब गोस्वामी ने आरोप लगाया है कि मुंबई पुलिस ने उनके साथ हाथापाई की है। एजेंसी ने रिपब्लिक टीवी चैनल के कुछ स्क्रीनशॉट शेयर किए हैं, जिनमें पुलिस गोस्वामी के घर के अंदर घुसती दिख रही है और झड़प भी हो रही है।

 बता दें कि अन्वय नाइक एक इंटरियर डिजाइनर थे। उनका और अर्नव गोस्वामी के बीच व्यपारिक मामलों में विवाद था।जिसके अनुसार अन्वय नाइक का लगभग 5 करोड़ रुपया अर्नव गोस्वामी पर बकाया था, और अर्नब नही दे रहे थेे। जिसके कारण अन्वय नाइक ने अपनी मां के साथ आत्महत्या कर ली थी और अपने सुसाइड नोट में इसकी जिम्मेदरी अर्नब गोस्वामी पर लगाया था।

Leave a Reply