कांग्रेस की जनसभा में केन्द्र और यूपी सरकारों पर प्रहार, नेता बोले दोनों में गुप्त समझौता

January 31, 2016 4:27 PM0 commentsViews: 230
Share news

हमीद खान

कांग्रेस पार्टी में शामिल होने के बाद जनसभा को सम्बोधित करते मुर्तजा चौधरी

कांग्रेस पार्टी में शामिल होने के बाद जनसभा को सम्बोधित करते मुर्तजा चौधरी

इटवा, सिद्धार्थनगर। इटवा विधानसभा के कुस्महीं चौराहे पर आयोजित कांग्रेस पार्टी  की जनसभा में वक्ताओं ने केन्द्र और प्रदेश की सरकारों पर जम कर प्रहार करते हुए दोनों के बीच गुप्त समझौते का आरोप लगाया गया है। सभा में एक दर्जन से अधिक लोगों ने पार्टी में शामिल होने की घोषणा भी किया है।

सभा को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस के नेता और प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष ईश्वर चंद्र शुक्ल ने कहा कि सपा व भाजपा ने वोटों के ध्रवीकरण के लिए साम्प्रदायिक कार्ड फेंकने का समझौता कर रखा है। इसी लिए दोनो सरकारों को विकास के प्रति कोई दिलचस्पी नहीं है।

श्री शुक्ल ने सपा पर आरोप लगाया कि वह दंगे करा कर मुसलमानों में असुरक्षा पैदा करती है और फिर उन्हें अपने वोट बैंक के रूप में प्रयोग करती है। उन्होंने दावा किया कांग्रेस पार्टी की सरकारों ने सदा कमजोरों की मदद और विकास को महत्व दिया है।

सभा में उत्साहित सभी वरिष्ठ कांग्रेस नेतागण

सभा में उत्साहित सभी वरिष्ठ कांग्रेस नेतागण

जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद तिवारी ने अपने सम्बोधन में कहा कि केन्द्र सरकार ने महंगाई को चरम पर पहुंचा दिया हे। डीजल पेट्रोल के दाम पूरी दुनियां में कम हो गये है लेकिन यहीं नहीं। दाल दो सौ रुपये किलो बिक रही है।

उन्होंने कहा कि जनता बीस महीनों में ही केन्द्र सरकार से उब चुकी है। यही नहीं वह यूपी में बदलाव के लिए छटपटा रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले चुनावों में कांग्रेस यूपी में शानदार प्रदर्शन करेगी, जनता उसके साथ खड़ी हो रही है।

सभा को कांग्रेस नेता और विधानसभा प्रत्याशी कैलाश पंछी सहित रईस अहमद, कन्हैया पांउेय, अब्दुल वदूद आदि ने भी सम्बोधित किया। संचालन लक्ष्मी रमण त्रिपाठी ने किया।

इससे पूर्व कुस्म्हीं निवासी समाज सेवी मुर्तजा चौधरी की अगुवाई में एक दर्जन लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर चौधरी ने कहा कि वास्तव में देश में कांग्रेस का कोई विकल्प नहीं है। आने वाले दिन कांग्रेस के हैं। सभा में जनता की उपस्थिति अच्छी रही।

Leave a Reply