मौजूदा सपा सरकार में भय, भूख व भ्रष्टाचार का बोलबाला – अनिल सिंह

January 11, 2016 8:14 AM0 commentsViews: 210
Share news

हमीद खान

सभा को सम्बोधित करते पूर्व विधायक अनिल सिंह

सभा को सम्बोधित करते पूर्व विधायक अनिल सिंह

इटवा, सिद्धार्थनगर। केन्द्र सरकार की वादाखिलाफी से जनमानस त्रस्त हो चुका है। वहीं उ.प्र. में सपा सरकार में भय भूख व भ्रष्टाचार का बोलबाला है। युवा बेरोजगारी के चलते तंगहाली के दौर से गुजर रहा है।

उक्त बातें कांग्रेस पार्टी के पूर्व विधायक अनिल सिंह ने कही। वह रविवार को इटवा विधान सभा क्षेत्र के महादेव चौराहे पर कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने जनता के साथ धोखा किया है। महंगाई चरम पर है। और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को विदेश घूमने से फुर्सत नहीं है।
अन्य नेताओं ने भी अपने सम्बोधन मे केन्द्र व प्रांत सरकार पर निशाना साधा और

कहा कि प्रदेश और केन्द्र सरकार आपस में सांठ गांठ कर जनता को मूर्ख बनाने पर तुले हैं। जनता को उनकी साजिश को समघ्ना होगा। कंग्रेस के राज में ऐसा नहीं था। बेइमानों का राज बदलने के लिए उन्होंने कांग्रेस के साथ आने के लिए जनता से अपील की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद त्रिपाठी व संचालन अब्दुस्सलाम एडवोकेट ने की। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता व डुमरियागंज के पूर्व विधान सभा प्रत्याशी सच्चिदानंद पांडेय , डा. बख्तियार उस्मानी, लक्षमी रमण त्रिपाठी, दिनेश वर्मा, अनवर, राम कुमार, श्रीराम गौड़ आदि कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply