शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए एसपी ने दी टिप्स, गुंडा व आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई पर जोर

March 10, 2016 9:21 AM0 commentsViews: 270
Share news

नजीर मलिक

police

सिद्धार्थनगर। त्यौहारों पर असामाजिक तत्वों  से निपटने और शंति व्यवस्था बनाये रखने के लिए एसपी ने अधीनस्थों को टिप्स दिया है। उन्होंने अधीनस्थों को गुंडा व आबकारी एक्ट के तहत अधिक से अधिक कार्रवाइयों की हिदायत भी दी है।

पुलिस अधीक्षक अजय कुमार साहनी द्वारा पुलिस लाइन्स स्थित सभागार कक्ष में अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी की शुरुआत सैनिक सम्मलेन से हुई।  सर्वप्रथम पूर्व सैनिक सम्मलेन में उठे समस्याओं के समाधान के बारे में प्रतिसार निरीक्षक ने जानकारी दी।

सम्मेलन में उपस्थित समस्त थानों से आये थानाध्यक्ष व कर्मचारीगण की समस्याओं को सुना गया तथा समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को पुलिस अधीक्षक द्वारा आदेशित किया गया।

अपराध गोष्ठी में आगामी त्यौहार होलिका दहन व होली आदि को सकुशल संपन्न कराने हेतु आवश्यक आदेश.निर्देश दिए गए। अपराध नियन्त्रण, विशेषकर चोरी, नकबजनी, महिलाओं एवं बच्चों के प्रति होने वाले अपराधों, विवेचनाओं के निस्तारण, वांछितों की गिरफ्तारी के निर्देश दिये गये।

गोष्ठी में निरोधात्मक कार्यवाही विशेषकर गैंगेस्टर, गुंडा, 110 जी.ए. 60 आबकारी अधिनियम की कार्यवाही ज्यादा से ज्याद करने पर जोर दिया गया। गोष्ठी में आई.जी.आर.एस. के तहत दर्ज जन शिकायतों के तत्काल निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया।

इस मौके पर एसपी अजय कुमार साहनी ने कहा कि गुंडा एक्ट‚ गैंगेस्टरट के तहत अधिकाधिक कार्रवाई कर समाज विरोधी तत्वों पर अंकुश लगाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मियों को इस दिशा में ध्यान देना होगा।

 

 

Leave a Reply