पुरानी पेंशन बहाली को लेकर दस अगस्त को दिल्ली में हुंकार भरेंगे कर्मचारी

August 8, 2023 9:02 AM0 commentsViews: 352
Share news

अजीत सिंह 

सिद्धार्थनगर। पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाली को लेकर केंद्रीय कर्मचारी, राज्य कर्मचारी और शिक्षकों का समेकित मंच द्वारा पेंशन बहाली को लेकर 10 अगस्त को दिल्ली के रामलीला मैदान में महारैली का आयोजन किया गया है। जिले के कर्मचारीयों से महारैली मे भाग लेने के लिए संगठन के नेताओं ने आह्वाहन किया है।

यह जानकारी राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष अनिल सिंह ने दी है। उन्होंने कहा है कि अवगत कराना चाहता हूं पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाली तथा कर्मचारी और शिक्षक साथियों के सेवाओं की व्यवस्थाओं को लेकर दिनांक 10 अगस्त 2023 को दिल्ली रामलीला ग्राउंड में होने वाले राष्ट्रव्यापी आंदोलन में भारी संख्या में पहुंचकर माननीय प्रधानमंत्री जी को बाध्य कर दें कि वे कर्मचारी और शिक्षकों पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने की घोषणा कर दे।

साथियों यह आंदोलन पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाली हेतु अंतिम और निर्णायक आंदोलन है आपको यह भी ध्यान देना होता कुछ संगठन के पदाधिकारी कर्मचारियों शिक्षकों की बुढ़ापे की लाठी के लिए संघर्ष नहीं कर रहे हैं बल्कि अपनी कुर्सी के लिए लड़ाई लड़ रहे है आप सोचिए जहां पूरे देश के कर्मचारी और शिक्षक पुरानी पेंशन व्यवस्था हेतु दिल्ली में आंदोलन करने जा रहे हैं वही कुछ संगठन के पदाधिकारी आंदोलन का विरोध भी कर रहे हैं यह आंदोलन कर्मचारियों शिक्षकों के भविष्य को तय करेगा इस आंदोलन में जो संगठन के पदाधिकारी भाग नहीं ले रहे हैं निश्चित रूप से इतिहास को दोहराते हुए वे जयचंद का काम कर रहे हैं।

कर्मचारी साथियों ऐसे पदाधिकारियों फिर सचेत हो जाइए इन्हें आपके भविष्य से कुछ लेना देना नहीं है इन्हें पद लेकर अधिकारियों के आगे पीछे घूम कर दलाली करना है। अब आपको तय करना है पुरानी पेंशन व्यवस्था के लिए संघर्ष करने वाले संगठन के नेताओं के साथ रहना है या अधिकारियों की चाटुकारिता करके दलाली करने वाले संगठन के साथ रहना है।

Leave a Reply