मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन पर सपाइयों ने काटा केक, मरीजों मे बांटे फल

November 23, 2018 8:00 PM0 commentsViews: 307
Share news

अजीत सिंह

सिद्धार्थनगर। सपा संरक्षक व पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का 80 वां जंमदिन सपा जिला कार्यलय पर जिला अध्यक्ष अजय चौधरी के अगुवाई में केक काटकर व जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों में फल वितरण कर मनाया गया और नेता जी की लंबी उम्र की सभी ने कामना की।

इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष अजय चौधरी ने कहा कि नेता जी ने हमेशा गरीबों व पिछड़े तबके के अलावा महिलाओं, छात्रों व नौजवानों के तरक्की के लिए हमेशा संघर्ष किया। आज उसी की देन है कि समाज के सभी लोगों का विकास हुआ, हर क्षेत्र में सीना तानकर देश व प्रदेश को आगे बढ़ा रहें है।

सपा के जिला उपाध्यक्ष अनूप यादव व सरफराज भरमर ने कहा कि नेता जी के पद चिंहों पर चलकर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव कामकर रहे है। जिसका नतीजा रहा सपा सरकार के दौरान सूबे में विकास की गंगा बहा दी थीं। भाजपा सरकार ने उसे ठप कर दी है।

इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेता मुरली धर मिश्र, सोनू यादव, विजय यादव, आकाश रावत, बाबूराम यादव, सुभांगी भारत, रियाज अहमद, रमजान अली, विश्राम यादव, डा. धीरेंद्र यादव, अनिरुद्ध यादव, किशनाथ यादव, चंद्र जीत यादव, विश्वभर लाल श्रीवास्तव, रोहित, अमित यादव, अंगद यादव आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply