पूर्व मुख्यमंत्री वीर बहादुर सिंह की पुण्यतिथि मनाई गई, आयोजित हुआ सुन्दर काण्ड

May 30, 2023 10:59 PM0 commentsViews: 298
Share news

अजीत सिंह

सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीर बहादुर सिंह की पुण्यतिथि अवसर पर उनकी बहू व गोरखपुर की जिला पंचयत अध्यक्ष श्रीमती साधना सिंह द्वारा अपने आवास पर ज्येष्ठ माह के अंतिम बड़े मंगलवार को बजरंगबली हनुमान जी का सुन्दरकाण्ड पाठ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गोरखपुर मंडल के क्षत्रिय महासभा के लोगो ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।

क्षत्रिय महासभा यूथ विंग के प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्गेश सिंह ‘चंचल’ ने बताया कि 30 मई 2023 को स्वर्गीय वीर बहादुर सिंह पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री भारत सरकार की पुण्यतिथि के अवसर पर सुंदरकांड का पाठ उनके आवास पर आयोजित किया गया था। लोगों ने उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया।

कार्यक्रम में गोरखपुर की जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती साधना सिंह के नेतृत्व में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुनील सिंह, मंडल के अध्यक्ष उग्रसेन सिंह, मंडल महामंत्री महेश्वर सिंह, मंडल के कोषाध्यक्ष सुभाष सिंह एवं मंडल संरक्षक आरपी सिंह, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बीएन सिंह उर्फ पप्पू  बाबू एवं क्षत्रिय महासभा के रणजीत सिंह पिंटू के साथ बहुत से लोग सुंदरकांड के पाठ में उपस्थित होकर आरती पूजन करने के उपरांत स्वर्गीय वीर बहादुर सिंह को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनके पुण्यतिथि को मनाए।

Leave a Reply