सदर विधानसभा में होंगे करोड़ों के विकास कार्य- श्यमाधनी राही

November 21, 2025 8:20 AM0 commentsViews: 115
Share news
अजीत सिंह 
सिद्धार्थनगर। सदर विधायक श्यामधनी राही ने क्षेत्र के विभिन्न निर्माण एवं मरम्मत के लिए 34 करोड़ 58 लाख रुपये का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा था। उस पर हरी झंडी मिल गयी है। इस प्रस्ताव को अमलीजामा पहनने के बाद क्षेत्र की तमाम सड़कों की तस्वीर पूरी तरह बदल जायेगी इस बात की जानकारी स्वयं सदर विधायक श्यामधनी राही ने बुधवार को पत्रकारों को दी। 
अपने कार्यालय पर आयोजित पत्रकार वार्ता में सदर विधायक ने बताया कि अगले कुछ दिनों में धौरीकुंईया चौराहे से पटनी जंगल-महदेवा मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य शुरू हो जायेगा। इस पर 19.26 लाख से अधिक का व्यय होगा। इसी प्रकार तेतरी सोहांस लोटन मार्ग किमी 2 पर लघु सेतु का निर्माण 4.48 करोड़ से होगा। सुखरौली चौराहे से इस्लामनगर सम्पर्क मार्ग का 111.72 लाख से नवनिर्माण, उसका मोहाना रोड किमी 21 से बंसतपुर सम्पर्क मार्ग का 85.85 लाख से नवनिर्माण, कसियापुर से सपाटूपुर सम्पर्क मार्ग 90.82 लाख से नवनिर्माण कराया जायेगा।
सदर विधायक ने बताया कि इसके अलावा फुलवरिया सम्पर्क मार्ग, महरिया सम्पर्क मार्ग, देउरा सम्पर्क मार्ग, ककरही सम्पर्क मार्ग, दलदलहा सम्पर्क मार्ग समेत पन्द्रह मार्गों का मरम्मत कार्य भी कराया जायेगा। उन्होंने बताया कि इस प्रस्ताव में चिन्हित कार्यों का पूरा होने के बाद क्षेत्र की सड़कों की सूरत पूरी तरह से बदल जायेगी ।

Leave a Reply