केजरीवाल की बढ़ती लोक्रप्रियता से डरने लगे हैं भाजपाई– काजी इमरान

March 4, 2016 8:23 AM0 commentsViews: 176
Share news

नजीर मलिक

imran22

सिद्धार्थनगर। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर बनारस दौरे के वक्त हमले प्रयास किया गया। हमलावर भाजपा के थे। इससे साफ है कि सीएम की बढ़ती लोकप्रयिता से भाजपा खौफ खाने लगी है।

यह बातें आम आदमी पार्टी बस्ती जनपद की मासिक समीक्षा व पत्रकार वार्ता के दौरान  आम आदमी पार्टी ज़िला प्रभारी एवं प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ इंजीनियर क़ाज़ी इमरान लतीफ़  ने कही।  बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं आप की नारी शक्ति बस्ती मण्डल प्रभारी नीलम यादव बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहीं।
22 फ़रवरी को बनारस आगमन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा दिल्ली के मुख्यमंत्री एवम् आप राष्ट्रीय संयोजक अरविन्द केजरीवाल पर किये गए हमले की निंदा करते हुए आप नेता क़ाज़ी इमरान ने कहा कि देश भर में आप और केजरीवाल की बढ़ती लोकप्रियता और विश्वसनीयता से भाजपाईयों में बौखलाहट है।

इस तरह की घटनाएं उनकी हताशा का प्रतीक हैं। 29 फ़रवरी को पंजाब में केजरीवाल हुए प्राणघातक हमले का ज़िक्र करते हुए इमरान लतीफ़ ने कहा कि पंजाब विधानसभा चुनावों में आप की जीत निश्चित हैए इसी का परिणाम है कि बादल सरकार के दंगाई हिंसा पर उतर आएं हैं।

इसे पूर्व बैठक में संगठन का विस्तृत ब्यौरा पेश करते हुए ज़िला संयोजक भगवानदीन समदर्शी एवं ज़िला सचिव सत्यप्रकाश चौधरी ने कहा कि बस्ती जनपद में आप का संगठन ज़मीनी स्तर पर बहुत मज़बूत हुआ है।संगठन संयोजक प्रेमचन्द्र चौधरी ने कहा कि मज़बूत संगठन के बल पर ही ज़िले के संगठन ने जनपद में और प्रादेशिक कार्यक्रमो में दमदार उपस्थिति दर्शायी है।

नगर की रिपोर्ट पेश करने के दौरान नगर संयोजक कुलदीप जायसवाल ने कहा कि नगर का संगठन नगर पालिका में व्याप्त अनियमितताओं के खिलाफ आवाज़ बुलन्द करता रहता है। विधानसभा प्रभारी बस्ती सदर वीरेंद्र गुप्ता ने कहा यदि शीर्ष नेतृत्व उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़ने का निर्णय लेता है तो निश्चित रूप से बस्ती टीम भी सफलता के परचम लहरायेगी।

बैठक में पार्टी महिला संगठन नारी शक्ति की बस्ती मंडल प्रभारी नीलम यादव द्वारा महिला पदाधिकारियों द्वारा किये गए कार्यो की समीक्षा की गयी। उन्होंने जल्द ही पूरे मण्डल में एक मज़बूत महिला संगठन खड़ा कर लेने का दावा किया।

बैठक में कोषाध्यक्ष मुनीर सिद्दीकी, इशहाक खान, रामयज्ञ निषाद, रामरेख, प्रह्लाद प्रसाद, नरेंद्र प्रताप, अम्बिका वर्मा, रविन्द्र कुमार, रामसरोज, देश जफ़र खान, उमेश शर्मा आदि कार्यकर्तागण भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply