रामलीला उत्तम समाज निर्माण का संदेश देती है– नरेन्द्र मणि

January 6, 2017 12:41 PM0 commentsViews: 258
Share news

एम. आरिफ

mani

डुमरियागंज, सिद्धार्थनगर। रामलीला सर्वोत्तम समाज के निर्माण  का संदेश देती है। मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान राम ने अपने आचरण से समाज को बेहतर संदेश दिया था। भारतीय जनता पार्टी भगवान राम के आदर्शों पर चल कर बेहतर समाज के निर्माण में जुटी है

यह बात भारतीय जनता पार्टी सिद्धार्थनगर के जिलाध्यक्ष नरेंद्र मणि त्रिपाठी ने व्यक्त किया। वह डुमरियागंज क्षेत्र के जमुनी पाठक में चल रही रामलीला के अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उनके साथ तमाम लोग थे।

उन्होंने कहा कि गुरु विश्वामित्र के साथ शिक्षा ग्रहण किए रास्ते में  नाम राक्षसी का वध किया रामलीला अयोध्या से आए हुए कलाकारों के द्वारा दिखाया जा रहा। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम ने मर्यादा पुरूषोत्तम के रूप में जो मिशाल पेश की थी, हजारों वर्षो बाद भाजपा उसे लाने की कोशिश में है तथा इसके लिए काम कर रही है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के वर्तमान अध्यक्ष श्री नरेंद्र मणि त्रिपाठी, सुनील पाठक, विनोद पाठक ,संतराम  मौर्या, सोमनाथ, डॉ जगदीश प्रजापति, राम श्रीवास्तव, दीपक गुप्ता, रमेश चंद पाठक, रामसूरत पाठक, जितेंद्र पाठक, राजू सदस्य, राम मोहन पाठक, सुशील पाठक ,बैजनाथ पाठक, श्री मारुति नंदन, आदर्श रामलीला , रासलीला, श्रीधाम, अयोध्या मंडल संचालक स्वामी श्री संत शरण बाबा अयोध्या धाम

Leave a Reply