राधा कृष्ण मंदिर प्राण प्रतिष्ठा आज, भव्य शोभा यात्रा निकालकर कराया गया देवताओं का मिलाप
अजीत सिंह
सिद्धार्थनगर। भीमापार स्थित नव निर्मित श्री राधा कृष्ण मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा आज होगी। इससे पहले गुरुवार को नगर में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। यात्रा भीमापार से प्रारम्भ होकर हनुमान गढ़ी होते हुए श्री सिंघेश्वरी देवी मंदिर पर गई जहाँ देवताओं का मिलाप कराया गया। इस दौरान राधे कृष्ण की भक्ति भावना भजनों से नगर पूरा नगर गूंज रहा था।
देवता मिलाप शोभा यात्रा शुरु होते ही श्रद्धालू भक्ति गीतों पर झूम रहे थे और अबीर गुलाल उड़ा रहे थे। इस दौरान राजस्थान से आए संतो ने भी अपने भजनों से शोभायात्रा के माहौल को भक्ति भावना से पूरी तरह रंग दिया। आज यानी शुक्रवार को मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा और अन्य धार्मिक अनुष्ठान सम्पन्न होंगे।
इस दौरान मुख्य रूप से राजेश मणि त्रिपाठी, ओम प्रकाश चौबे, पवन उपाध्याय, सत्य प्रकाश राही, सूर्य प्रकाश चौबे, रंजनेश धर दुबे, सुभाष त्रिपाठी, सुभाष यादव, विनोद सिंह, शिवेंदर पांडेय, सोनू सिंह, बृजेश द्विवेदी, केपी सिंह साहित सैकड़ों भक्त मौजूद रहे।





