श्री राधा कृष्ण प्राण प्रतिष्ठा 30 जून को, निकाली गई भव्य कलश यात्रा

May 28, 2025 9:02 AM0 commentsViews: 315
Share news

अजीत सिंह 

सिद्धार्थनगर। जिला मुख्यालय स्थित भीमापर में नव निर्मित राधा कृष्ण मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के लिए तैयारियां जोरों पर है। पहला कार्यक्रम मंगलवार को भव्य कलश यात्रा के साथ प्रारम्भ किया गया है। शुक्रवार यानी 30 मई को मंदिर में कृष्ण भगवान और राधा जी के मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा आयोजित है।

जानकारी अनुसार मंगलवार को श्रद्धालुओ का काफिला योग माया मंदिर के समीप बूढ़ी राप्ती नदी में कलश में जल भरकर मंदिर में पूजा अर्चना करते हुए भीमापर स्थित नव निर्मित राधा कृष्ण मंदिर पर वापस आया। कलश यात्रा में ढोल बाजा नगाड़ा आदि बजाया जा रहा था और भक्तों द्वारा भगवान के जयकारे लगाए जा रहे थे।

व्यवथापकों ने बताया कि 28 मई बुधवार को विद्वान पंडितो द्वारा देवताओं का आह्वाहन, 29 को नगर भ्रमण एवं देवता मिलाप, 30 मई शुक्रवार को मंदिर स्थापना एवं अन्न अधिवास एवं प्राण प्रतिष्ठा व 31 मई दिन शनिवार को पूर्णाहुति और प्रसाद भंडारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

कलश यात्रा में प्रमुख रूप से राजेश मणि, सुबास त्रिपाठी, घनश्याम मिश्रा, विनोद सिंह, प्रेम पांडेय, महेश मणि, दिनेश भार्गव, गणेश भार्गव, अवधेश शुक्ला, रंजनेश धर दुबे, प्रियंका उपाध्याय, पवन उपाध्याय, केपी सिंह, विनीता चतुर्वेदी, बृजेश द्विवेदी, इंद्रासन मिश्रा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply