पौध रोपण कर युवा कांग्रेस ने मनाया राहुल गांधी का जन्म दिन, लिया सेवा का संकल्प

June 20, 2018 2:55 PM0 commentsViews: 357
Share news

नजीर मलिक

सिद्धार्थनगर। राहुल गांधी के जन्त दिवस के अवसर पर युवा कांग्रेस के तत्वावधान में कल कांग्रेसियों ने पौधरोपण कर कांग्रेस की नीतियों पर चलते हुए जनसेवा का संकल्प लिया और राहुल के हाथ मजबूत बनाने के प्रति प्रतिबद्धता प्रगट की गई। बैठक में कांग्रेस को देश के विकास के लिए क्रेडिट देते हुए कहा गया कि वही देश को आगे ले जा सकती है।  

 

कल यहां आयोजित कार्यक्रम में काग्रेस कार्यकतर्अओं ने केक काटा तथा तालियों के बीच राहुल गांधी के दीर्घायु होने की कामना की। इस अवसर पर यवा कांग्रेस के अध्यक्ष सौरभ सिंह ने कहा कि राहुल जी की अगुआई में कांग्रेस की नीतियों पर चल कर हम जनता की सेवा बेहतर तरीके से कर सकते हैं।

मुख्य अतिथि और कांग्रेस अपुसूचित जाति के जिला अध्यक्ष देवेन्द्र कुमार उर्फ गुड्डू ने कहा कि कांग्रेस एक आंदोलन है, राहुल गांधी जी इसके नेता हैं। यह आंदोलन देश और देश के विकास के लिए आजादी से पूर्व से ही चल रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही देश को आगे ले जा सकती है। लोगों को कांग्रेस से जुड़ना होगा तभी देश के विकास को गति मिल सकेगी।

कार्यक्रम के अंत में वर्करों ने पौधरोपण भी किया। इस अवसर पर इस अवसर पर जिला युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष सर्वेश सिंह,  अतहर हुसैन, एनएसयूवाई के शाहरुख पठान, रविकांत श्रीवास्तव, शनि निगम,ोएब खान, अभिषेक यादव, इसरार खान, शुभम शुक्ला, ओअी भाई, सोनू खान, गोलू पासवानअकरम जफर और जाफर चाान आदि मौजूद रहे।

 

 

 

Leave a Reply