क्या पूर्व मंत्री राज किशोर के करीबी पर हुआ हमला उनके चैलेंज का जवाब था?

February 24, 2017 1:47 PM0 commentsViews: 606
Share news

एस. सिह

basti

बस्ती। सरकार में हाल ते मंत्री रहे राजकिशोर सिंह के करीबी के.के. गुप्ता पर हुआ हमला राजकिशोर के अहम् पर हुआ हमला माना जा रहा है। लोगों का कहना है कि पूर्व मंत्री ने ४८ घंटे पहले अपने विरोधियों को जिस अंदाज में चुनौती दी थी, यह हमला उसी का नतीजा है।

बतातें हैं कि पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह ने गत दिवस छावनी मे जुटी ऐतिहासिक भीड देख मारे उत्तेजना मे यह वयान दिया की किसी की मां ने दूध नहीं पिलाया है, जो उनका सिर झुका सके। उनके इस बयान को ४८ घंटे नहीं हुए थे, कि  एक प्रत्याशी के भाई  ने छावनी के पास अपने २०समर्थकों के साथ मंत्री के अति खास के के गुप्ता की गाड़ी पर हमला कर उनके ड्राईवर व एक अन्य व्यक्ति को घायल कर गाडी को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया।

बस्ती में आम चर्चा है कि यह क्रिया के विपरीत प्रतिक्रिया है। पिछले चुनाव में भी अजय सिंह के भाईयों ने विक्रम जोत में पूर्व मंत्री को बेइज्जत कर दिया था, लेकिन मंत्री चुनाव जीत गये। उसके बाद सपा सरकार बनने के बाद पुन:मंत्री बनने पर पांच साल उनका एक छत सम्राज्य चला, लेकिन अधिसूचना लगने के बाद मंत्री से लाभ उठाने वाले निष्क्रिय हो गये। इस घटना के बाद राजकिशोर सिह की साख गिरी है।

Leave a Reply