शहर में भीषण चोरी, 20 लाख के जेवरात, डेेढ़ा लाख नगदी उड़ा ले गए चोर, नागरिकों में सनसनी

September 22, 2022 1:57 PM0 commentsViews: 991
Share news

अजित सिंह

सिद्धार्थनगर। शहर के पूरब पड़ाव मुहल्ले में चोरों ने एक घर का ताला तोड़ कर 15 से 20 लाख के जेवर व डेढ़ लाख नकद रुपये उड़ा कर चंपत हो गये। इस भीषण घटना से नगर में सनसनी छा गई है। घटना के समय घर पर कोई सदस्य नहीं था। बुधवार रात में परिजनों के वापस लौटने पर लोगों को पता चला। ज़िला हेडक्वार्टर पर इतनी बड़ी वारदात की जानकारी मिलते ही नगर में सनसनी छा गई है। लोग विभिन्न प्रकार की कयास बाजियां लगा रहे हैं। कुछ लोग पुलिस की गश्त पर भी सवाल उठा रहे हैं।

बताया जाता है कि गृह स्वामी विवेक कुमार सिंह उर्फ राजकुमार सिंह ज़िला मुख्यालय से 10 किमी दूर देवरा गांव के मूल निवासी है। उनका परिवार स्थायी रूप से शहर के पूरब पड़ाव मुहल्ले में कई वर्ष से मकान बनवा कर रहता है। गृहस्वामी के अनुसार वह मंलवार की दोपहर बाद {श्राध} धार्मिक संस्कार को पूर्ण करने गांव चले गए थे। बुधवार की रात 10 बजे जब वह सब पूरब पड़ाव लौटे तो गेट के अंदर जाने पर पूरे माजरे का पता चला।

परिजनों का कहना है कि मंगलवार को गांव जाने के बाद रात में यह घटना हुई। चोरों का दल मकान का मुख्य दरवाज़ा तोड़ने के बजाय बगल के छत पर चढ़ा और बरामदे में लगे दरवाज़े तोड़ कर मकान के अंदर गया। उसके बाद घर की एक एक अलमारी बक्शा आदि को आराम से तोड़ा। जिसमें उनके हाथ सोने की 6 चेन, हार सेट 3, अंगूठी 14, कान का बाला झाला 5 जोड़ा, चांदी का सिक्का 15, चांदी का कड़ा 6 पीस, पायल 6 जोड़ी, पाजेब 1, चांदी की थाली 1 चोरी हुआ है।

गृहस्वामी विवेक सिंह उर्फ राजकुमार के अनुसार जेवरों की कुल कीमत 15 से बीस लाख है। इसके अलावा उनके हाथ डेढ़ लाख 80 हजार एक आलमारी, 20 हजार एक आलमारी, 50 हजार एक आलमारी से नकद भी हाथ लगे। अन्य चोरी गए सामानों की कीमत का अंदाज़ा लगाया जा रहा है। घर मे इतनी भीषण चोरी की घटना होने की जानकारी को तत्काल ही सिद्धार्थनगर थाने को दी गई। पुलिस के सीओ और एसओ तहसीलदार सिंह ने मौके पर रात में पहुंच कर छानबीन की। बुधवार दोपहर को फोरेंसिक टीम के लोग भी पहुंचे थे। समाचार लिखे जाने तक चोरों का कोई सुराग नहीं लग पाया था।

ज़िला हेडक्वार्टर पर इतनी बड़ी वारदात की जानकारी मिलते ही नगर में सनसनी छा गई है। लोग विभिन्न प्रकार की कयास बाजियां लगा रहे हैं। कुछ लोग पुलिस की गश्त पर भी सवाल उठा रहे हैं।

Leave a Reply