राजकीय बीज भंडार ने किया घोटाला, पूर्व मंत्री सतीश द्विवेदी भाजपा के हरिशंकर सिंह के गांव के किसान ठगाए

August 2, 2025 7:55 PM0 commentsViews: 832
Share news

अजीत सिंह 

सिद्धार्थनगर। जिले में अभी खाद्य एवं रसद विभाग की कई लाख के घोटाले की फाईल बंद नहीं हुई और इटवा तहसील क्षेत्र के राजकीय बीज भंडार बढ़या (खुनियाँव) में भारी पैमाने पर धान के बीज में घपला किए जाने का मामला सामने आया है। इस घोटाले की जद में पूर्व मंत्री सतीश द्विवेदी के गांव शनिचरा और भाजपा के वरिष्ठ नेता हरिशंकर सिंह के गांव खुनियां साहित दर्जनों गाँवो के किसान आ चुके हैं। किसानों के हजारों एकड़ फसल बर्बाद हो गए हैं।

अखिल क्षत्रिय महासभा के प्रदेश महामंत्री व जागरूक किसान कृष्णपाल सिंह के मुताबिक राजकीय कृषि बीज भण्डार बढ़या (खुनियांव) में BPT 5204 धान (सांभा) की जगह उसी बोरियों में अगेती प्रजाति की बीज का वितरण किसानों को कर दिया गया। जिसका नाम किसी को नही मालूम है और यह धान महज 45 से 50 दिन में फूट गए हैं, धान की सारी बलियां निकल चुकी हैं। बीज भंडार के इंचार्ज व अन्य कर्मचारियों ने किसानों को धोखे में रखकर सांभा धान कि बोरी में दूसरा धान देकर इनके साथ छल करने के अलावा भारी पैमाने पर घोटाला किया गया है।

इटवा तहसील के वरिष्ठ भाजपा नेता हरिशंकर सिंह, सुनील सिंह, अतहर, अल्ताफ, कमलेश्वर सिंह, प्रमोद चौधरी, रमेश, तिवारी, हरीश आदि किसानों की मांग है कि सम्बन्धित बीज कम्पनी जो प्रति हेक्टेयर उत्पादन का दावा करती है उसी अनुपात से किसानों को मुआवजा दे। और इसमें लिप्त पाए जाने वाले कृषि विभाग के अधिकारी और बीज कम्पनी पर कठोर कार्रवाई हो। इस घोटाले में इटवा तहसील के खुनियांव, मझौवा, परसा, शनिचरा, पटहरी, दुर्गाजोत, बभनी, ऊंचडीह, बढ़या इत्यादि गाँव के किसान ठगे गये हैं।

Leave a Reply