राजनीति में क्षत्रियों की भागीदारी कम, वर्चूअल मीटिंग कर महासभा ने जताई चिंता

April 1, 2024 8:23 AM0 commentsViews: 318
Share news

अजीत सिंह 

सिद्धार्थनगर। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने रविवार को वर्चूअल मीटिंग कर भारतीय राजनीति में क्षत्रियों की भागीदारी में दिन प्रति दिन हो रही कमी पर चिंता व्यक्त किया तथा इसे बढ़ाने के लिए रणनीति बनाई। मीटिंग का आयोजन व संचालन महासभा के प्रदेश महामंत्री कृष्णपाल ने किया।

मीटिंग में शामिल लोगों ने संगठन को प्रत्येक गांव शहर में मजबूत करने  पर अपना अपना महत्वपूर्ण सुझाव दिया तथा संगठन को मजबूत कर आने वाले विधानसभा चुनाव में क्षत्रिय महासभा के बैनर तले चुनाव लडने पर भी व्यापक चर्चा हुई।

मीटिंग में रणवीर सिंह राष्ट्रीय महामंत्री, रत्नेश कुमार सिंह राष्ट्रीय सचिव, कालिका सिंह राष्ट्रीय प्रवक्ता, पवन कुमार सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष, अखण्ड प्रताप सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष, कृष्ण बहादुर सिंह संरक्षक बस्ती मंडल, सत्यानंद सिंह अध्यक्ष बस्ती मंडल, विकास सिंह हाडा महामंत्री बस्ती मंडल, हरेंद्र बहादुर सिंह वरिष्ठ महामंत्री सिद्धार्थनगर, योगेन्द्र सिंह, गोपाल सिंह, धर्मेन्द्र कुमार सिंह सहित अन्य लोगों ने अपना सुझाव दिया।

Leave a Reply