राकसंप चुनाव: वाइके द्विवेदी अध्यक्ष, रामकरन उपाध्यक्ष, शिवाकांत मन्त्री निर्वाचित

October 10, 2022 6:29 PM0 commentsViews: 325
Share news

अजीत सिंह

सिद्धार्थनगर। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के द्विवार्षिक चुनाव में वाईके द्विवेदी अध्यक्ष, रामकरन गुप्ता वरिष्ठ उपाध्यक्ष, शिवाकांत पाण्डेय को जिलामंत्री निर्वाचित घोषित किया गया। चुनाव के मुख्य अतिथि सदर विधायक श्यामधनी राही रहे। उन्होंने निर्वाचित पदाधिकारियों शुभकामनाएं दी और निःस्वार्थ भाव से संगठन को गति देने की अपेक्षा जाहिर किया।

सोमवार को माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कालेज के सभागार में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष आशोक त्रिपाठी की अध्यक्षता एवं शिवाकांत पाण्डेय के संचालन में हुए अधिवेशन में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कुमार रावत, प्रदेश महामंत्री अतुल मिश्रा के देखरेख में चुनाव सम्पन्न हुआ।

पदाधिकारियों में वाईपी यादव कार्यकारी अध्यक्ष, सुरेन्द्र कुमार जाटव कोषाध्यक्ष, शिवपूजन मणि को सम्प्रेक्षक पद पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को प्रदेश महामंत्री अतुल मिश्रा ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

अधिवेशन का उद्घाटन विधायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही एवं अपर जिलाधिकारी उमाशंकर सिंह, मेडिकल कालेज के प्राचार्य डा. एके झा, सीएमओ डा. वीके अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर डीपीए अध्यक्ष वाईपी यादव, मन्त्री गोविन्द ओझा, अमित त्रिपाठी, उमेश पाण्डेय, अमीन संघ के जिलाध्यक्ष राजेश मिश्रा, जिलामंत्री शुकदेव यादव, ग्राम विकास अधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष सुजीत जायसवाल शामिल रहे।

इस दौरान तेज तर्रार और हमेशा सक्रिय रहने वाले कर्मचारी रंजनेश दुबे, ग्रामीण कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष रणजीत कुमार, मन्त्री लल्लन भास्कर,रणजीत यादव, गोविन्द पाण्डेय, रामचन्दर चौधरी, शम्भू प्रसाद, शारदा कुमारी, पंकज पासवान, रविशंकर त्रिपाठी, रंजना जायसवाल, गीता यादव, शिवांगी वर्मा, पूनम देवी, रीता गौतम, मंजू सिंह, चन्द्र लेखा, सुशीला, इन्द्रमती चन्द्र रेखा, माधुरी श्रीवास्तव सहित सैकड़ो कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रान्तीय अध्यक्ष सुरेश रावत प्रान्तीय महामंत्री अतुल मिश्रा ने किया।

Leave a Reply