राजा योगेन्द्र प्रताप के दौरे से भाजपा में सियासी अटकलें तेज

November 8, 2016 4:08 PM0 commentsViews: 430
Share news

नजीर मलिक

raja1
सिद्धार्थनगर। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से दीक्षा लेकर समाज सेवा के क्षेत्र में आये शोहरतगढ़ राज परिवार के सदस्य राजा योगेन्द्र प्रताप सिंह ने उप नगर बढ़नी के जनसम्पर्क के दौरान घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात की और नगर की समस्याओं का जायजा लिया। उनके इस नये अंदाज से बढ़नी में उनके चुनाव लड़ने की चर्चा तेज हो गई है। लोग प्रयास लगा रहे है, कि सम्भवतः उन्हे भाजपा से टिकट मिलने वाला है।
मिली जानकारी के मुताबिक राजा योगेन्द्र प्रताप ने कल बढ़नी टाउन के स्टेशन रोड़, चट्टी बाजार, मेन मार्केट आदि का दौरा किया और लोगों से नगर की समस्याओं की जानकारी ली तथा लोगों से उनके निराकरण का वादा भी किया, उन्होंने कहा कि वह संघ के जरिए समाज सेवा को निकले हैं। फिलहाल उनकी प्राथमिकता चुनाव का टिकट नहीं जन सेवा है।
जनसम्पर्क के दौरान उनके साथ रहने वाले पिन्टू पाठक, जीत राम चौधरी, सचिन मित्तल, जीतू पाठक, लल्लू चौधरी, सर्वजीत, छोटू बर्मा, मनीष बर्मा, चन्द्रशेखर सिंह, अश्विनी सिंह, रामनवल यादव व संतोष यादव भी साथ रहे।
बताते हैं कि राजा योगेन्द्र प्रताप के टाउन से निकलते ही वहां राजनीतिक बहस तेज हो गयी, आम लोगों का मानना है कि पिछले एक सप्ताह से राजा साहब जिस विश्वास के साथ जनता के बीच में पहुंच रहे हैं, उससे लगता है कि वह भारतीय जनता पार्टी से टिकट के गम्भीर दावेदारों ने शुमार हो गये हैं।
राजा साहब की इस तेजी का शोहरतगढ़ सीट से भाजपा के टिकट के अन्य दावेदार बड़ी बारीकी से आकलन करने में जुटे हैं, वह राजा योगेन्द्र प्रताप सिंह के पार्टी में लिंक को तलाश रहे हैं, मगर उन्हें उनकी रणनीति के बारे में हवा तक नहीं लग पा रही है।
राजा साहब के पुत्र कुवंर धनुर्धर प्रताप सिंह से जब टिकट के सवाल पर बात की गयी, तो उन्होंने मुस्करा कर सिर्फ इतना कहा कि फिलहाल वह जन सेवा में लगे हैं, बाकी टिकट देना या न देना भाजपा आलाकमान तय करेगा। अगर संघ का निर्देश होगा तो वह चुनाव जरूर लड़ेंगे।

Leave a Reply