Big news– इटवा व शोहरतगढ़ व डुमरियागंज सीट पर रालोद के टिकट पर यलगार करेंगे तीन दिग्गज?

January 31, 2017 2:52 PM0 commentsViews: 1492
Share news

नजीर मलिक

ajit-singh

सिद्धार्थनगर। जिले की बीआईपी सीट इटवा से हरिशंकर सिंह राष्ट्रीय लोकदल से चुनाव लड़ेंगे। वह विधिवत पार्टी में शामिल हो गये हैं। इसके अलावा शोहरतगढ़ से एक पूर्व विधायक के रालोद से लड़ने के चांस हैं। इसकी घोषणा भी सुबह तक हो जायगी। डुमरियागंज से भी एक बागी से रालोद की टीम आज सम्पर्क करेगी। अगर बात बनी तो रालोद जिले के चुनाव में बड़ी चुनौती बनेगी।

पार्टी के पूर्वांचल अध्यक्ष चौधरी सुधीर किसान ने बताया कि इटवा के बीजेपी के सीनियर लीडर हरिशंकर सिंह रालोद में शामिल हो गये हैं। वह रालोद के टिकट पर इटवा से चुनाव लड़ेंगे। वह सन 2007 में भाजपा उम्मीदवार थे। उन्हें 20888 हजार वोट मिले थे। पिछले 10 सालों में उन्होंने जनता से जुड़ कर अपने जनाधार में काफी वृद्धि की है। उम्मीद है कि वह चौधरी अजीत सिंह की पार्टी से चुनाव में अच्छी फाइट देंगे।

दूसरी तरफ सूत्रों से पता चला है कि शोहरतगढ़ में रालोद की एक पूर्व विधायक से बात चल रही है। खबर है कि आज रात तक उनकी भी घोषणा हो जायेगी। वह कई बार विधायक रह चुके हैं। उनका व्यक्तिगत जनाधार बहुत बड़ा है।  इसके अलावा वह डुमरियागंज में सपा के नेता से सम्पर्क के प्रयास में है। रालोद के पूर्वांचल अध्यक्ष चौधरी सुधीर किसान स्वयं बांसी विधानसभा सीट से लड़ेंगे।

राष्ट्रीय लोकदल का अगर यह प्रयास सफल हुआ तो इस चुनाव पार्टी जिले में तीसरी ताकत बन कर उभरेगी। खैर सियासत जारी है। पल पल में बदलाव इसकी आदत है। रालोद इसी का फायदा उठाने की ताक में है। देखते रहिए ऊंट किस करवट बैठता है।

 

Leave a Reply