नौ दिवसीय विशाल राम कथा कल शुरू होगी, समापन 25 मार्च को

March 16, 2017 5:45 PM0 commentsViews: 265
Share news

अजीत सिंह

ram

सिद्धार्थनगर। जिला हेडक्वार्टर पर राम कथा का आयोजन कल यानी शुक्रवार से होगा। इसमें  तमाम धर्माधिकारी भाग लेंगे। मुख्य वक्ता महामंडलेश्वर स्वामी उमाकांतानंद सरस्वती जी महाराज होंगे। वह भगवान राम जी के काल, और इतिहास पर प्रतिदिन प्रकाश डालेंगे। यह जानकारी कार्यक्रम आयोजक और अधिवक्ता विनीत सिंह श्रीनेत उर्फ संटी सिंह ने दिया है।

विनीत सिंह ने बताया कि कार्यक्रम शुक्रवार १७ मार्च को शुरू सायं शुरू होगा और प्रतिदिन रात ९ बजे समाप्त होगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम स्थल जिला मुख्यालय पर पुरानी सब्जी मंडी में तय किया गया है। उन्होंने लोगों से कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की है। कार्यक्रमकिी तैयारियां जोरों पर हैं।

उन्होंने बताया कि मुख्य वक्ता महामंडलेश्वर स्वामी उमाकांतानंद सरस्वती जी महाराज प्रतिदिन राम जी, उनके आदर्श और राम राज्य पर व्याख्यान देंगे। वो बताएंगे देश में भगवान राम की नीतियां कितनी प्रसांगिक हैं। वरिष्ठ अधिवक्ता अखंड प्रताप सिंह ने भी लोगों से कार्यक्रम में  भाग लेने की अपील की है।

 

Leave a Reply