बुधवार को आयेंगे बसपा प्रदेश अध्यक्ष राम अचल राजभर, टिकटार्थी करेंगे शक्ति प्रदर्शन

March 29, 2016 5:26 PM0 commentsViews: 817
Share news

संजीव श्रीवास्तव

jansabha_landscape_1457717599

सिद्धार्थनगर। बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राम अचल राजभर बुधवार को सिद्धार्थनगर जनपद मुख्यालय पर आयेंगे। वह यहां कलेक्ट्रेट परिसर में कार्यकर्ता सम्मेलन में हिस्सा लेंगे और जनपद स्तर पर चुनावी तैयारियांे की समीक्षा करेंगे।
यह जानकारी बसपा के वरिष्ठ नेता सुरेन्द्र मौर्या ने दी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष के आगमन की सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी है। उन्होंने बताया कि वह यहां कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित करेंगे और विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को सफलता का मंत्र देंगे।
राजनीति के जानकारों की मानें तो बसपा के प्रदेश अध्यक्ष के सामने विधानसभा सभा चुनाव लड़ने के इच्छुक दावेदार शक्ति प्रदर्शन भी करेंगे। यहीं कारण है कि सभी दावेदार अपनी ओर उनके भव्य स्वागत की तैयारियों को अंतिम रुप देने में जुटे हुए हैं।

Leave a Reply