शोहरतगढ़ में निकली भव्य कलश यात्रा, उमड़ पड़ीं इलाके की महिलाएं

March 27, 2016 9:12 AM0 commentsViews: 198
Share news

इमरान दानिश

कलश यात्रा में भाग लेतीं  शोहरतगढ़ इलाके की महिलाएं

कलश यात्रा में भाग लेतीं शोहरतगढ़ इलाके की महिलाएं

शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर। टाउन में होने वाली राम कथा अमृत वर्षा के अवसर पर उपनगर में विशाल कलश यात्रा निकली, जिसमें आस पास के इलाकों से हजारों महिलाओं ने भागीदारी की।

कलश या़त्रा राम जानकी मंदिर से शुरु हुई। यात्रा उपनगर का भ्रमएा करते हुए बीरेन्द्र स्टेेडियम पहुंची। इस दौरान पूरा माहौल हर हर महादेव के नारों से गुंजायमान रहा। सभी के सिरों पर पवित्र कलश भी था।

कलश यात्रा को कामयाब बनाने में मुख्य रूप से भाजपा नेता राधा रमण त्रिपाठी समेत नंदू गौड़, सतीश मित्तल, रितेश अग्रवाल, नगर पालिका अध्ध्यक्ष बबिता कसौधन, सुधा त्रिपाठी और शिव अग्रवाल का योगदान रहा।

बताते चलें कि वीरेन्द्र स्टेडियम में रामकथा का आयोजन आज से शुरू होगा, जिसमें आचार्य विजय कौशल महराज का धार्मिक प्रवचन होगा। इस आयोजन को लेकर उपनगर में बहुत उत्साह देखा जा रहा है।

Leave a Reply