बहेरिया मे आज सांय 7 बजे होगा राम कृपाल पाण्डेय नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज

May 6, 2016 8:43 AM0 commentsViews: 503
Share news

सिद्धार्थनगर।

swanny

डुमरियागंज,  सिद्धार्थनगर। तहसील क्षेत्र के बहेरिया गाँव मे पूर्व प्रधान व सेना के जवान रहे स्व. राम कृपाल पाण्डेय बाँके बाबा की याद मे जनपद स्तरीय एक विशाल टुर्नामेंट का आयोजन किया गया है। जिसका शुभारंभ 6 मई को होगा। यह जानकारी बहेरिया ग्राम प्रधान एवं आयोजन कमटी के अध्यक्ष दिलीप पाण्डेय उर्फ छोटे तथा व्यवस्थापक संतोष पाण्डेय व मनोहर यादव ने दी।

पदाधिकारियों ने बताया कि टुर्नामेंट का उद्घघाटन डुमरियागंज विधानसभा के पूर्व सपा प्रत्याशी राम कुमार उर्फ चिनकू यादव करेंगे। टूर्नामेंट मे फाइनल विजेता टीम को 15 हजार व उप विजेता टीम को 7100 सौ रूपये की नकद धनराशि के साथ शील्ड व अन्य उपहार देकर सम्मानित किया जायेगा । गांव में होने वाले इस मैच की भारी भरकम इनामी रकम चर्चा का विषय बनी हुई है।

Leave a Reply