16 साल के लड़के से निरंतर 4 साल तक रेप करने वाली महिला गिरफतार, पाक्सो एक्ट लगा

March 10, 2021 12:52 PM0 commentsViews: 2593
Share news

नजीर मलिक

सिद्धार्थनगर। पाठकों को याद होगा कि गत पखवारे कपिलवस्तु पोस्ट ने एक महिला द्धारा एक सोलह वर्षीय लडके से निरंतर और जबरन चार साल तक शारीरिक शोषण अर्थात एक श्रेणी का रेप करने की रिपोर्ट छापी थी। 35 साल की वह महिला पुलिस द्धारा गिरफ्तार कर ली गई है। लड़के की नाबालिग उम्र के कारण पुलिस ने गिरफ्तार महिला पर पाक्सो एक्ट भी लगाया है। मामला जिला मुख्यालय का है।

दर्ज मुकदमें के मुताबिक शहर के कांसीराम निवासी रूबीना नामक उक्त चर्चित महिला मूलरूप से शहर के नजदीक रीवां ग्राम की रहने वाली है। आरोप के मुताबिक उसने चार साल पूर्व शहर के आजाद नागर वार्ड के युवक शाहिद से अपनी जान पहचान की और उसे अपने जाल में फांस लिया। मगर जब उसे अपनी गलती का यहसास हुआ तो उस महिला से दूर हो गया।

आरोप पत्र के अनुसार तब रुबीन ने उसे धमकी देकर और गुंडों से मरवा देने की धमकी देकर उसका शारीरिक शोषण करने लगी। विवाद बढ़ा तो लड़के के भाई ने पुलिस की शरण ली। पुलिस पर भी महलर का प्रभाव होने के कारण मुकदमा नहीं लिखा गया तब उसक बड़े भाई ने अदालत की शरण ली। अंत में कोर्ट के आदेश पर पिछले पखवारे सदर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया।


पुलिस के अनुसार मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही महिला छुपी हुई थी। कल यानी मंगल वार को वह कहीं बाहर फरार होने के प्रयास में तहसील गेट पर किसी की प्रतीक्षा कर रही थी। जानकारी मिलते ही पुलिस ने दबिश मार कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

 ज्ञात रहे जब से यह घटना चली शाहिद कक्षा 10 में था। इस समय वह बीएसी का छात्र है। उसका शारीरिक सौष्ठव भी अच्छा है। शाहिद की यही जिस्मानी सुंदरता उसके लिए जान का बवाल बन गई। फिलहाल समाचार लिखो जाने तक रूबीना जेल के सलाखों के पीछे दी गई है।

 

 

 

Leave a Reply