महामहिम द्रौपदी मुर्मू को सांसद जगदम्बिका पाल व प्रेम त्रिपाठी ने दी बधाई

July 22, 2022 11:34 AM0 commentsViews: 269
Share news

अजीत सिंह

सिद्धार्थनगर। आजाद भारत के पंद्रहवीं और दूसरी महिला महामहिम राष्ट्रपति पद पर भारी जीत दर्ज करने के बाद द्रौपदी मुर्मू  को भारतीय नेताओं और जानता द्वारा अधिसंख्य बधाई संदेश व शुभकामनाएं दिये जा रहे हैं। इस अवसर पर डुयमरियागंज संसदीय क्षेत्र के सांसद जगदम्बिका पाल ने महामहिम से मिलकर उन्हें बधाई दी है। भाजपा के युवा नेता प्रेम त्रिपाठी ने भी महामहिम को बधाई संदेश भेजकर उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की है।

वृहस्तिवार को राष्ट्रपति चुनाव मतगड़ना संपन्न होने बाद देश की दूसरी महिला महामहिम द्रौपदी मुर्मू को बधाई देते हुए सांसद पाल ने कहा कि भारत आपके यशस्वी सर्वजनिक जीवन के अनुभव और आपके निःस्वार्थ सेवाभाव तथा लोक कल्याण के विषयों की आपकी गहरी समझ देश के लिए लाभान्वित होगा। सांसद पाल ने उन्हें पुष्पगुच्छ देकर शुभकामनाएं अर्पित की।

जिले के निवासी व लखनऊ भाजपा के युवा नेता प्रेम त्रिपाठी ने कपिलवस्तु पोस्ट से सुभकामना संदेश साझा किया। उन्होंनेे भारत के नई महामहिम को बधाई व शुभकामनाएं दी है। प्रेम त्रिपाठी ने कहा कि हम ईश्वर से महामहिम द्रौपदी मुर्मू के यशस्वी कार्यकाल की कामना करते हैं।

Leave a Reply