जिले के वरिष्ठ पत्रकार रवि प्रकाश पांडेय का अचानक निधन, पत्रकार शोकाकुल

December 22, 2015 2:42 PM0 commentsViews: 361
Share news

नजीर मलिक

स्व रवि प्रकाश पांडेय

स्व रवि प्रकाश पांडेय

सिद्धार्थनगर। जिले के वरिष्ठ पत्रकार रवि प्रकाश पांडेय का मंगलवार दोपहर निधन हो गया। वह 60 वर्ष के थे। उनके निधन से समूचे मीडिया जगत में शोक है।

श्री पांडेय की तबीयत सुबह अचानक खराब हुई। उनके छोटे पुत्र शिवेन्द्र पांडेय पहले स्थानीय अस्पताल और फिर वहां से गोरखपुर अस्पताल ले गये। जहां उन्होंने दोपहर 12 बजे के आस पास दम तोड़ दिया।

मौत से पहले उनकी सांसे उलटी चल रही थीं। नाक से खून भी आया था। समझा जाता है कि उनकी मौत ब्रेन हैमरेज से हुई है। स्व. पांडेय अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गये हैं। उन्होंने दैनिक जागरण, स्तनत्र चेतना में काफी दिन तक काम किया। वर्तमान में युनाइटेड भारत से जुड़े थे।

उनकी मौत पर जिले के पत्रकार सत्य प्रकाश गुप्ता, रत्नेश शुक्ला, जितेन्द्र पांउेय, साजिद अली, सलमान आमिर, सिंहेश ठाकुर परवेज अहमद पप्पू यादव  आदि ने शोक व्यक्त किया है। उनकी श्रद्धांजलि सभा आज चार बजे सूचना कार्यालय पर आयोजित की गई है। यह जानकारी प्रेस क्लब अध्यक्ष संतोष श्रीवास्तव ने दी है।

Leave a Reply