धार्मिक उत्सव व धार्मिक क्रियाकलापों से एक दुसरे से बढती है नजदीकियां -उग्रसेन सिंह

December 27, 2016 2:05 PM0 commentsViews: 129
Share news

निज़ाम अंसारी

30

शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर। समाजवादी पार्टी विधान सभा क्षेत्र शोहरतगढ़ के नेता उग्रसेन सिंह ने आज बानगंगा बैराज पर चल रहे धार्मिक कार्यक्रम विष्णु महायज्ञ में अपने कार्यकर्ताओं के साथ शिरकत की और कहा कि धार्मिक उत्सवों के दौरान लोगों के इकट्ठा होने से आपस में वैचारिक अदान–प्रदान होता है। इससे लोगों में नजदीकियां बढ़ती हैं।

सपा नेता उग्रसेन प्रताप सिंह के बानगंगा पर हो रहे विष्णु महायज्ञ में पहुंचने पर उनका स्वागत यज्ञ संयोजक व कमेटी के लोगों ने किया, वहीँ साधू संतों ने उन्हें आशीर्वाद दिया। सपा नेता उग्रसेन ने पूजा के पश्चात् लोगों को संबोधित किया।

उन्होंने धर्म के बताये मार्ग पर व तर्क के आधार पर लोगों को चलने व सामाजिक भेद-भाव, भाषा, रहन-सहन की दूरियां मिटा कर एक दुसरे के अन्दर प्रेम विश्वास बढाकर धार्मिक और सांसारिक उत्तर दायित्वों को आसानी से पूरा करने की बात कही |

उक्त कार्यक्रम में मुख्यरूप से नेता उग्रसेन प्रताप सिंह, सपा जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी, रामू यादव, अशोक कुमार, गुड्डू सिंह, शक्ति सिंह, पिंटू सिंह आदि उपस्थित रहे |       

Leave a Reply