राष्ट्रीय सहारा के रिपोर्टर रहस्यमय हालात में लापता, अपहरण की आशंका, परिजन बेहाल

April 6, 2017 3:23 PM0 commentsViews: 1011
Share news

नजीर मलिक

1211

पत्रकार धर्मेंद्र पांडेय, राष्ट्रीय सहारा

सिद्धार्थनगर। प्रमुख हिंदी दैनिक राट्रीय सहारा सिद्धार्थनगर के रिपोर्टर की गुमशुदगी चर्चा का विषय बनी है। लगातार 24 घंटे की तलाश के बाद हताश परिजन रो-रो कर हलकान हैं। पत्रकार होने के कारण उनके अपहरण आदि जैसी अनहोनी की घटनाओं की आशंका बढती जा रही है। पुलिस को फिलहाल इस विषय में अधिक जानकारी नहीं है।

बताया जाता है कि राष्ट्रीय सहारा हिंदी दैनिक उस्का बाजार (सिद्धार्थनगर) के रिपोर्टर धर्मेन्द्र पांडेय (38 वर्ष) कल यानी बुधवार शाम 6 बजे से लापता हैं। 6 बजे वह सहारा के सिद्धार्थनगर ब्यूरो कार्यालय में तीन न्यूज डालने के बाद अपने घर उस्का बाजार के लिए निकले थे, लेकिन वह घर नहीं पहुंचे। उनकी तलाश अब तक जारी है। चूंकि वह अपना मोबाइल फोन घर पर ही छोड़ आये थे, इसलिए उनकी तलाश कठिन हो गयी है।

मंदिर में देखे गये थे आखिरी बार

परिजनों से पता चला है कि वह सहारा के ब्यूरों कार्यालय से 6 बजे घर जाने को कह कर निकले थे, लेकिन वह घर नहीं पहुंचे। उनकी तलाश के दौरान पता चला कि वह 7 बजे शाम को शहर के सिंहेंश्वरी मंदिर में देख गये थे। उसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल पा रहा है। राष्ट्रीय सहारा के जिला प्रभारी सत्य प्रकाश गुप्त का कहना है कि वह 6 बजे घर जाने की बात कह कर आफिस से निकले थे।

क्या है आशंकाएं

पत्रकार धर्मेन्द्र पांडेय की रहस्यमय गुमशुदगी पर यहां तरह तरह की आशंकाएं हैं। लाग बाग अनुमान लगा रहे हैं कि पत्रकार होने की वजह से उनकी कतिपय लोगों से नाराजी संभव है। ऐसी दशा में उनका अपहरण ही सकता है। अपहरण के बाद कोई अनहोनी भी हो सकती है। इस स्वाभाविक चर्चा के बाद घर में रुदन मचा हुआ है। परिजन बेहाल है।

क्या कर रही पुलिस

जहां तक पुलिस का सवाल है, उसका बाजार पुलिस का कहना है कि उसे इस घटना की जानकरी दी गई है। कोई रिपोर्ट नहीं लिखाई गई है। फिर भी वह अपनी तरफ से उनकी खोज बीन का प्रयास कर रही है। उधर परिजनों का का कहना है कि शाम पांच तक तक रिपोर्ट दर्ज करा दी जायेगी। उनके चाचा गोविंद पांडेय के घर पहुंचने का इंतजार हो रहा है।

समाचार लिखे जाने तक उनके घर पर लोगों का तांता लगा हुआ है। धर्मेन्द्र पांडेय क्षेत्र के लोकप्रिय पत्रकारों में शुमार किये जाते थे। उनकी रहस्यमय गुमशुदगी से लोगों में बेहद सदमा है। उनके कलीग और पत्रकार अभय कुमार श्रीवास्तव, रूपेश सिंह आदि ने मामले की छानबीन की मांग की है।

 

Leave a Reply