Breaking news- बाइक दुर्घटना में सिद्धार्थनगर के प्रमुख व्यवसायी के पुत्र की दर्दनाक मौत

March 18, 2019 11:45 AM0 commentsViews: 4854
Share news

नजीर मलिक

सिद्धार्थनगर। जिला मुख्यालय सिद्धार्थनगर  में दो बाइकों की सीध भिड़ंत में शहर के प्रमुख व्यवसायी शिवविलास जायसवाल के पुत्र शिखर जायसवाल की दर्दनाक मृत्यु हो गई। घटना बीती रात की है।  शिखर की उम्र बीस साल की थी। घटना के समय उसके माता पिता मुम्बई में थे। इस हादसे से शहर में शोक का माहौल है। शिखर के घर पर शोकाकुल जनों का तांता लगाा हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार शिखर बीती रात शहर के करीब पकड़ी चौराहे से अपने घर आ रहा था। रात साढे आठ बजे वह शहर  में प्रबेश करने वाला था., कि उसकी बाइक सामने से आ रही बाइक से भिड़ गई। टक्कर सीधी और जोरदार थी। नतीजे में शिखर बाइक से गिरा और घटना स्थाल पर ही दम तोड़ दिया। जबकि दूसरी बाइक का चालक पास के महादेवा गांव का था। वह अभी घायलावस्था में अस्पताल में है।

शिखर की मौत की खबर पाकर शहर में हलचल मच गई। लोग शेकाकुल हो शिखर के घर पहुंचने लगे। उके माता पिता पारिवारिक कार्य से मुम्बई गये हुए थे। शिखर कम उम्र में ही व्यापार में लग गया था। वह अपने पिता का होटल का कारोबार देखता था।  बता दें कि शिखर का परिवार शहर का प्रतिष्ठित व्यापारी तो है ही, उसके पिता समाजिक सरोकारों में भी दिलचस्पी रखते थे। इस घटना से शहर में शोक का माहौल है।

 

Leave a Reply