बाइक दुर्घटना में 22 साल के जावेद व कैफ की दर्दनाक मौत, घर वालों में छाया मातम

June 23, 2020 12:29 PM0 commentsViews: 2222
Share news

— सबसे बड़ा सवालः पाखरभिटवा क्षेत्र करोना इफेक्ट के चलते सील, कैसे निकलेगा जावेद का जनाजा?

नजीर मलिक

मृतक जावेद

सिद्धार्थनगर। गोरखपुर-आनंदनगर मार्ग पर हुई एक वाहन दुर्घटना में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। कल रात हुई दुर्घटना में मृत हुए दोनों युवक जावेद व कैफ सिद्धार्थनगर जिला मुख्यालय के निवासी थे। दोनों की उम्र बाईस साल थी। जावेद एक बचे का पिता है तो कैफ की हल में ही शादी हुई थी। इस घटना के बाद दोनों परिवारों में मातम छाया हुआ है।

बताया जाता है कि कैफ शहर के एक मोबाइल शाप पर काम करता है। कल लगभग सात बजे वह गोरखपुर से माबाइल पार्टस खरीद कर बाइक से सिद्धार्थनगर वापस आ रहा था। उसके साथ उसका दोस्त जावेद भी था। बताते हैं कि वह हाइवे पर कैम्पियरगंज के पहुंचा ही था कि पीछे से आ रही एक पिकअप ने उसकी बाइक को ठोकर मार दिया। दोनों सड़क पर गिर कर कुछ दर तक तड़पे और फिर दम तोड़ दिया।

यहां उल्लेखनीय है कि दोनों युवकों के पास कोई ऐसा कागज नहीं था कि उससे नाम ठिकाने का पता चल सके। बहरहाल किसी राहगीर ने उसे पहिचाना तब रात आठ बजे सिद्धार्थनगर में उनके मरने की खबर पहुंची। एक मृतक कैफ था, शेखनगर वार्ड का निवासी था, दूसरा जावेद पुरानी आरटीओ के पीछे पोखरटिवा का निवासी था। खबर पाते ही दोनों घरों में कोहराम मच गया।

दोनों की पत्नियां पछाड़ खाकर बेहोश हो जा रही थीं। जावेद का तीन साल का अबोध बच्चा सबको रोते देख भौचक था। उसकी मझ में न आ रहा था कि अब वह अनाथ हो चुका है। कैफ की कुछ दिन पूर्व शादी हुई थी। उसकी पत्नी को बच्चा पैदा होने वाला था। दोनों का ही मनना था कि अब उनके भविस्य का क्या होगा? बहरहाल समाचार लिखे जाने तक न पोस्टमार्टम हाउस में थी। बता दें कि पोखरभिटवा गांव कोरोना के चलते सील है। अब लाश को दफन करने की भी कठिनाई है।

Leave a Reply