ड्यूटी पर जा रहे सिपाही समेत पंचायत सेक्रेटरी व महिला की सड़क हादसे में मौत, सर्वत्र शोक का माहौल

March 28, 2021 1:54 PM0 commentsViews: 881
Share news

नजीर मलिक

सिद्धार्थनगर। जिले में तीन अलग़़-अलग सड़क हादसों में दो सरकारी कर्मियों व एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। एक मृत्कों में एक 50 कांसटेबुल मनोज सिंह है तथा एक ग्राम विकास अथिकारी राम सेवक यादव निवासी है, जिसकी अभी शादी भी नहीं हुई थी। इसके अलावा तीसरी दुघर्टना में मृतका चन्द्रावती इटवा क्षेत्र की बतााई ई है। पूर्व के दोनों हादसों में के करण दोनों विभागों में शोक का माहौल है।   

मनोज सिंह की उस्का में मौत

जानकारी के मुताबिक पहली घटना उस्का थाना क्षेत्र में हुई। यहांि न्यायालय में तैनात सिंपाही मनोज सिंह की होली में ड्यूटी उसका थाने में लगााया गई थी। लगभग 11 बजे वे अपने आ से निकल कर उसका के लिए चले। साढ़े ११ बजे वे उस्का थने के ततेतरी चौराहे पर पहुंचे ही थे उनकी बाइक को एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दीए जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक मनोज सिंह का घर गारखपुर के बांसगांव में है। 50 वर्षीय मनोज सिंह के दो बच्चे हैं। घटना की खबर पाकर मौके पर डीएसपी व एपी राम अभिलाष सिंह भी मौके पर पहुंच गये। इस घटना से पुलिस विभाग में शोक का माहौल है।

अपनी शादी की तैयारी में जा रहे थे ग्रावि अघिकारी

दूसरी घटना भी शनिवार को ही डुमरियागंज में ग्राम विकास अधिकारी पद पर तैनात राम सेवक यादव के साथ घटी। 28 साल के रामसेवक कल होली की छुट्टी में अपने घर जौपूर जा रहे थे। साढ़े ग्यारह उनकी मोटर साइकिल अभी बस्ती के हरदिया चौराहे पर पहुंची ही थी कि सामने से आती कर ने उन्हें अक्कर मार दी लोग उन्हें लेकर अस्पताल भागे मगर उन्हेंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। रामसेवक की मई में शादी तय थी, उसकी तैयारी में वह होली की छुट्टी में घर जा रहे थे। क्याकि इसके बाद उनळें वुनाव के कारण बीच में छुट्टी नहीं मिलती। राम सवक की यह पहली पोस्टिंग थी। इस दुघर्टना से विकास विभाग में शोक है। उनके घर तो मातम छाया हुआ है।

पति बचा पत्नी की मौत

एक और दुघर्टना इटवा-डुरियागंज मर्गा पर चौखड़ा स्अेटे बैंक के निकट घटा। यूचना के मूताबिक धौरहरा निवासी राजू वर्मा अपनी पत्नी चनद्रावती को लेकर डुमरियागंज जा रहा था। अचानक चौखड़ा बैंक के निकट एक तेज रफ्रता ट्रक  की चपेट में आ गया, जिसमें चन्द्रावती की मौत हो गई और राजू वर्मा थोडा चोटिल हुआ मगर बच गया।। पुलिस ने ट्रक चालक कमलेश निषाद गाम तेलियाडीह कप्तानगंज, बस्ती को गिरफ्तार कर लिया है।

 

Leave a Reply