ट्रैक्टर ट्राली और बाइक की टक्कर में 30 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत

November 16, 2022 12:58 PM0 commentsViews: 937
Share news

अजीत सिंह

सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के महुआरा चौराहे पर ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। तीस वर्षीय मृतक का नाम अर्जुन प्रसाद है वह बस्ती जनपद का निवासी बताया गया है। घटना सोमवार देर रात की बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, बस्ती जिले के सोनहा थाना क्षेत्र के कुर्तियां गांव निवासी अर्जुन प्रसाद (30) बाइक से किसी काम से जिले के बेंवा चौराहा आया था। सामवार को रात में घर लौटते समय वह महुआरा चौराहे पर सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गया।  वह बुरी तरह घायल हो गया। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने अर्जुन को निजी अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तक के पास से मिले कागजात के आधर पर उसके नाम व पते की जानकारी मिली। इस बारे में एसओ संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

 

 

Leave a Reply