वाहन दुर्घटना में ज़िले के तीन युवकों की दर्दनाक मौत, तीन घायल

December 19, 2017 8:32 PM0 commentsViews: 1136
Share news

नज़ीर मलिक


सिद्दार्थनगर। आज सुबह एक वाहन दुर्घटना में तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। तीन अन्य अस्पताल में भर्ती हैं। सभी मृतक व घायल जिले के डुमरियागजं कस्बे के बताए जाते हैं। घटना के बाद से कस्बे में शोक का माहौल है।

बताया गया है कि आज सुबह 6 बजे डुमरियागंज कस्बे के सात युवक अपने दोस्त के इलाज के लिए लखनऊ रवाना हुये। आठ बजे के आस पास विक्रमजोत व अयोध्या के बीच घघौआ पुल पर उनकी गाड़ी सामने से आ रही टैंकर से टकरा गई। भयंकर टक्कर में कार के चिथड़े उड़ गए। मौक़े पर चीख़ पुकार मच गई।
बताते है कि दुर्घटना में सोनू उर्फ जितेंन्द्र, राम किशोर व अज़ीम की मौके पर ही मौत हो गई।तीन अन्य युवक घायल हो गए। सभी डुमरियागंज के निवासी हैं। सभी की उम्र 25 साल के आस पास बताई जाती है। तीनो घायल फैज़बाद अस्पताल में भर्ती हैं। सबकी हालत गम्भीर बताई जाती। है।
खबर है कि घटना की सूचना पाकर तत्काल सपा नेता चिनकू यादव नेघटना का संज्ञान लिया। वह मौक़े पर पहुँचे  और घायलों के इलाज की व्यवस्था कराया। चिनकू यादव ने मृतक़ के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त किया हैं। विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है

 

Leave a Reply