मार्ग दुर्घटना में सिद्धार्थनगर के नामी ठेकेदार गंभीर रुप से घायल, अचेतावस्था में सहारा अस्पताल में भर्ती

March 5, 2016 3:24 PM0 commentsViews: 845
Share news

संजीव श्रीवास्तव

12814039_950227921698362_2806586051268549909_n

सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थनगर के नामी ठेकेदार अरविंद सिंह शुक्रवार की देर शाम मार्ग दुर्घटना में गंभीर रुप से घायल हो गये है। वर्तमान में उनका इलाज लखनऊ के सहारा हास्पिटल में हो रहा है। दुर्घटना के बाद से अभी तक अरविंद अचेत है। उनके जानने वाले भगवान से उन्हें जल्द स्वस्थ करने की प्रार्थना कर रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक दुर्घटना के समय अरविंद और उनके मित्र विनोद सिंह किसी कार्य से चिल्हिया थानाक्षेत्र के गौरा बाजार जा रहे थे अभी वह गौरा चौराहे के समीप ही पहुंचे थे, अचानक उनकी बाइक के सामने साइकिल सवार बच्चा आ गया। अरविंद उसी को बचाने के चक्कर में बाइक से अपना संतुलन खो बैठे और वह सड़क पर गिर गये।

सड़क पर गिरने के कारण अरविंद के सिर में गंभीर चोट आयी, मगर उनके मित्र विनोद सिंह बाल-बाल बच गये। विनोद ने तत्काल उन्हें जिला चिकित्सालय पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उनकी नाजुक स्थिति को देख उन्हें गोरखपुर रेफर कर दिया। गोरखपुर स्थित सावित्री हास्पिटल में अरविंद को चार घंटे इलाज के बाद लखनऊ भेज दिया।

बताया जाता है कि वर्तमान में अरविंद का इलाज सहारा हास्पिटल में हो रहा है, मगर अभी तक उन्हें होश नहीं आया है। मालूम हो कि अरविंद काफी मृदुभाषी है। अभी उन्होंने वार्ड नम्बर-43 से जिला पंचायत सदस्य पद का चुनाव भी लड़ा था, मगर सफल नहीं हो पाये थे।

Leave a Reply