रोड हादसे में 28 साल के नौजवान सद्दाम की मौत

January 23, 2017 1:46 PM0 commentsViews: 3821
Share news

अजीत सिंह

gaura

सिद्धार्थनगर। आज सुबह ग्राम मोहनाजोत के पास एक 28 वर्षीय नौजवान की लाश पाई गई है। आशंका है कि उसकी मौत रोड हादसे में हुई है। बेहद स्मार्ट मृतक नौजवान चिल्हिया थाने के गौरा ग्राम का निवासी है। उसका नाम सद्दाम बताया जाता है। सद्दाम की मौत से उसका परिवार बेहद सदमें में है।

बतातें हैं कि सद्दाम किसी काम से कल शाम बर्डपुर बाजार आया हुआ था। वहां से सामान आदि ग्राम मोहनाजोत से होकर अपने गांव गौरा जा रहा था। आज सुबह ग्रामीणों ने मोअर साइकिज के साथ उसकी लाश देखी। आशंका है कि उसे किसी वाहन ने टक्कर मार दी।

सद्दाम ग्राम गौरा बाजार के अबूहरेरा का पुत्र था। वह विवाहित था। उसके दो छोटे बच्चे हैं। उसकी मौत की खबर से गांव में शोक व्याप्त है। पुलिस मामले की छानबीन और वाहन की तलाश में में लगी हुई है।

Leave a Reply