प्रेम प्रपंच में हुई हत्याः  दो विभिन्न समुदायों के कारण हालत संवेदनशील, गांव में पुलिस तैनात  

August 17, 2023 1:11 PM0 commentsViews: 715
Share news

नजीर मलिक

सिद्धार्थनगर। लोटन कोतवाली के ग्राम बरवा निवासी 32 वर्षीय रोहित की हत्या के पीछे आशनाई एवं छेड़छाड़ की दो घटनाएं सामने आई हैं। घटना दो अलग अलग सम्प्रदाय से सम्बद्ध होने के कारण पुलिस अधिकारियों ने मामले का संवेदनशील मानते हुए गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दिया है। अब वह घटना में नामजद अभियुक्तों परवेज और चीनक की गिरफ्तारी के प्रयास में जोर शोर से लग गई है। मृतक के पिता साहनी ने परवेज चीनक व अन्य अज्ञात के खिलाफ बुधवार को नाम नामजद मुकदमा दर्ज कराया है।

एसपी ने किया मौका मुआयना

रोहित की हत्या में दूसरे समुदाय के युवकों की संलिप्तता की आहट मिलते ही पुलिस अधीक्षक अभिषेक अग्रवाल ने मौका मुआयना कर हालात की जानकारी ली। उन्होंने बरवा गांव में तथा उसकी हर गली और सड़क पर पुलिस तैनात कराई तथा घटना की संवेदनशीलता के मद्देनजर ज्ञात और अज्ञात सभी हत्यारोपियों को गिरफ्तार करने के लिए टीमें बनाने के निर्देश भी दिये। लगी हैं। इसमें एसओजी के अलावा थाना स्तर पर दो टीमें लगी हैं। जो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उनके संभावित ठिकानों को छानने में जुटी हुई हैं।

क्या है कत्ल की असली वजह

जहां तक इस हत्या के  कारणों का सवाल है पूरा मामला अवैध सम्बंधों से जुड़ा लगता है। लोग बताते हैं कि इस हत्या के पीछे बीते 16 अप्रैल की रात हुई घटना ही मुख्य कारण है।  जानकारी के मुताबिक गांव के ही परवेज पुत्र अब्दुल वहीद 16 अप्रैल को मृतक के घर में आशनाई के चक्कर में घुस गया था। परिजनों ने पकड़ कर पिटाई कर पुलिस को सौंपकर मुकदमा लिखवा दिया था। जिसमें परवेज जेल चला गया था। बाहर आने के बाद से मृतक के परिजनों को धमकी देता था। परिजनों का आरोप है कि उसी मामले को लेकर उसने हत्या कर दी है।

यह मामला किसी प्रकार धीरे धीरे शांत हो रहा था कि इस अचान हत्या की घटना के पीछे एक कारण और बन गया।  बताया जा रहा है कि मृतक के चाचा की लड़की 14 अगस्त को पढ़ने गई थी। इस दौरान हत्यारोपी परवेज छेड़खानी कर रहा था। जिसके संबंध में लड़की की मां की तरफ से परवेज के खिलाफ तहरीर दी गई है। तहरीर मिलने पर पुलिस जांच में जुटी थी की मंगलवार की रात यह घटना हो गई।

क्या थी पूरी घटना
बता दें कि लोटन कोतवाली के बरवा गांव निवासी रोहित मंगलवार की शाम घर से सेमरहना चौराहा जाने के लिये निकला था। लकिन वह शाम को घर नहीं आया। बुधवार सुबह उसकी लाश गांव से दो किलोमीटर दूर सेमरहना-बेलवहिया मार्ग पर स्थित बेलवहिया पुलिया के पास पाई गयी।  उसके सिर और पीठ पर रॉड या डंडे से प्रहार कर हत्या की गई  थी। इस घटना के बाद से ही पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है तथा मृतक के पिता की तहरीर पर गांव के ही दो नामजद पर पुरानी रंजिश में हत्या के मामले में केस दर्ज कर लिया है। इसके बाद मामले की छानबीन की जा रही है। फिलहाल कत्ल और कातिल दोनों के धर्म अलग अलग होने से मामले को संवेदनशील मानते हुए गांव में चप्पे चप्पे पर पुलिस लग गई है।

 

 

 

 

 

Leave a Reply