गोंडा में बरामद रूबी पांडेय कहीं डुमरियागंज की तो नहीं?

May 13, 2016 11:49 AM0 commentsViews: 3168
Share news

नजीर मलिक

छपिया पुलिस के संरक्षण में रूबी पांडेय

छपिया पुलिस के संरक्षण में रूबी पांडेय

सिद्धार्थनगर। गोंडा जिले के छपिया थाने की पुलिस ने एक अर्धविक्षिप्त लड़की को पकडा है। २० साल की लड़की अपना नाम रूबी पांडेय बताती है। संभावना है कि वह डुमरियागंज के किसी गांव की रहने वाली है।

बताया जाता है कि छपिया थाना प्रभारी परमानंद तिवारी ने कल एक लड़की को घूमते पकड़ा। वह नीम पागल लग रही थीए लेकिन कपड़े व बोलचाल से किसी सम्पन्न घर की लग रही थी। पूछने पर उसने अपना नाम रूबी पांडेय और पिता का नाम विजय पांडेय बताया।

लड़की अपने गांव का नाम अलग अलग बता रही थी। एक बार उसने डुमरियागंज का नाम लिया है। एक बार उसने डोमसरा गांव भी कहा है। इससे प्रतीत होता है कि उसका डुमरियागंज से कोई सम्बंध हो सकता है। पुलिस ने फिलहाल उसे गोंडा के महिला थाने के संरक्षण में दे दिया है और मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply