कांग्रेस ने निकाली पद यात्रा और चौपाल में कहा, किसानों के साथ न्याय नहीं कर रही केंद्र व राज्य सरकारें

April 11, 2016 3:41 PM0 commentsViews: 187
Share news

मो आरिफ

salam

इटवा। सिध्दार्थ नगर। विधानसभा क्षेत्र इटवा में इतवार को कांग्रेस पार्टी ने इटवा–बांसी  मार्ग पर चार किलोमीटर की पद यात्रा कर भिलौरी राइस मिल चौराहे पर चौपाल लगाई। जिसमें कांग्रेसियों ने केन्द्र व राज्य सरकारों पर किसानों के साथ अन्याय करने का आरोप लगाया ओर कांग्रेस को देश के विकास के लिए जरूरी बताया।

चौपाल में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद तिवारी ने कहा कि राज्य सरकार सभी मोर्चे पर विफल साबित हो रही है। दोनों सरकारें केवल घोषणाएं कर जनता को गुमराह कर रही हैं। सच तो यह है कि केंद्र व राज्य सरकार किसानों के साथ अन्याय कर रही हैं। इसलिए अब इन सरकारों को हटाने के लिए जनता को ओ आना होगा।

सभा को सम्बोधित करते हुए पूर्व प्रत्याशी एडवोकेट अब्दुल सलाम ने कहा कि प्रदेश सरकार हर योजना मे विफल साबित हो रही है । उन्होंने कहा कि सरकारी कार्यालयों में भ्रष्टाचार चरम पर है। कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगों को नहीं मिल रहा है। भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने में सरकार विफल है। केवल कागजी कार्रवाई कर जनता को बरगलाया जा रहा है।

कांग्रेस को एक मात्र विकल्प बताते हुए नेताओं ने कहा कि कांग्रेस गरीबों के हित के लिए अवाज उठाती है। इसके अलावा नादिर सला,ए हकीमुल्लाह, सतीश श्रीवास्तव अादि ने लोगों ने सभा को सम्बोधित किया और दोनों सरकारों को किसान विरोधी बता कर कांग्रेस की नीतियों का गुणगान किया।

इस दौरान सतीश श्रीवास्तव, गिरधारी पाण्डेय, शमसुल हक, नादिर सलाम, नफीस चौधरी, इम्तियाज चौधरी, मो शलीम समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभा की अध्यक्षता हकीमुल्लाह ने किया।

Leave a Reply