रोटरी क्लब का हुआ गठन, सांसद पाल अध्यक्ष अरुण प्रजापति सचिव मनोनीत

January 11, 2022 6:21 pm1 commentViews: 279
Share news

अजीत सिंह

सिद्धार्थनगर। रोटरी क्लब का जिले में भी गठन किया गया। इस मौके पर सर्वसम्मत से सांसद जगदंबिका पाल को संस्थापक अध्यक्ष, अरुण कुमार प्रजापित को सचिव मनोनीत किया गया। अन्य पदाधिकारियों के नाम की घोषणा बाद में की जाएगी।

जिला मुख्यालय स्थित एक होटल में रोटरी क्लब के संस्थापक सदस्यों की बैठक हुई। बस्ती मंडल मुख्यालय से वरिष्ठ पदाधिकारियों की उपस्थिति में सिद्धार्थनगर जिले में भी गठन की कार्रवाई हुई। सर्वसम्मत से सांसद जगदंबिका पाल को अध्यक्ष, पशुधन प्रसार अधिकारी अरुण कुमार प्रजापति को सचिव घोषित किया गया। रोटरी क्लब के उद्देश्यों समेत कार्य, दायित्व के बारे में वक्ताओं ने विस्तार से चर्चा की।

सभी ने इस संस्था के बारे में प्रेम और सेवा भाव जैसे बिंदुओं पर जोर दिया और कहा कि इस मंत्र पर अमल करने का आह्वान किया। इससे पूर्व अतिथियों का माल्यार्पण और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

सांसद जगदंबिका पाल ने वचुर्अल संबोधन में कहा कि रोटरी क्लब के गठन से निश्चय ही सिद्धार्थनगर के बदलाव की ओर इशारा कर रहा है। संचालन नितेश पांडेय ने किया। डॉ. केके सिंह, डॉ. अश्विनी सिंह, महेंद्र कुमार सिंह, डा. डीके गुप्ता, आशीष श्रीवास्तव, मयंक श्रीवास्तव, डॉ. अजीत प्रताप सिंह, देवेंद्र श्रीवास्तव ने भी अपने-अपने विचार रखे।

इस अवसर पर देवेश मणि त्रिपाठी, कैलाश मणि त्रिपाठी, अनिल जायसवाल, शंभू सोनी, राणा प्रताप सिंह, अमित त्रिपाठी, अभय श्रीवास्तव, संतोष कुमार, अरुण त्रिपाठी, रिपुंजय सहाय, सुमित श्रीवास्तव आदि की उपस्थिति रही।

Leave a Reply